फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: सैमसन-शॉ को पछाड़ अभिषेक ने किया इस रिकॉर्ड पर कब्जा, डेब्यू मैच में खेली अद्भुत पारी

Sun, 13 May 2018 01:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
abhishek sharma played record inning in his debute match in ipl
abhishek sharma

आईपीएल सीजन-11 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ इस सीजन में प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की चुनौती समाप्त हो गई है। डेयरडेविल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 45वें मैच में 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे, जिसे आरसीबी ने एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।

abhishek sharma played record inning in his debute match in ipl
abhishek sharma

हालांकि दिल्ली डेयरडेविल्स की हार के बावजूद इस मैच में अपना डेब्यू करने वाले 17 साल के युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा सफल पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए।

abhishek sharma played record inning in his debute match in ipl
अभिषेक शर्मा

अभिषेक ने नाबाद 46 रनों की तूफानी पारी खेली। अभिषेक ने अपनी पारी में 19 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और चार शानदार छक्के जड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek sharma played record inning in his debute match in ipl
abhishek sharma

इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने अपनी डेब्यू मैच में ही एक बेहद शानदार रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दरअसल अभिषेक आईपीएल डेब्यू मैच में सबसे अधिक रन बनाए हैं।

विज्ञापन
abhishek sharma played record inning in his debute match in ipl
संजू सैमसन - फोटो : IPL

अभिषेक ने 17 साल 250 दिन की उम्र में आईपीएल में अपना डेब्यू किया है और पहली ही पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अभिषेक से पहले यह रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम था जिन्होंने 18 साल की उम्र में दिल्ली के लिए ही डेब्यू करते हुए नाबाद 27 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed