Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Arun Lal Marriage: Not only Arun Lal and Bulbul, but these 6 cricketers also share a huge age difference with their wives
{"_id":"62692d45875e7d2ab42217ad","slug":"arun-lal-marriage-not-only-arun-lal-and-bulbul-but-these-6-cricketers-also-share-a-huge-age-difference-with-their-wives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arun Lal Marriage: 66 साल के अरुण लाल की बुलबुल 28 साल छोटी तो अंजलि सचिन से छह साल बड़ी, जानें क्रिकेट की ऐसी छह जोड़ियों के बारे में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Arun Lal Marriage: 66 साल के अरुण लाल की बुलबुल 28 साल छोटी तो अंजलि सचिन से छह साल बड़ी, जानें क्रिकेट की ऐसी छह जोड़ियों के बारे में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Apr 2022 05:22 PM IST
सार
मैक्ग्रा सारा से 12 साल बड़े हैं। मैक्ग्रा की सारा से मुलाकात 2009 आईपीएल के दौरान हुई थी। अप्रैल 2009 में केप टाउन में एक पार्टी के दौरान दोनों मिले थे और सात महीने तक डेट करने के बाद मैक्ग्रा और सारा नवंबर 2010 में शादी के बंधन में बंध गए थे।
विज्ञापन
1 of 7
मैक्ग्रा, वसीम अकरम और धोनी की जीवनसाथी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में दूसरी बार शादी करने वाले हैं। अरुण की होने वाली पत्नी बुलबुल साहा 38 साल की हैं। दोनों की उम्र में 28 साल का फर्क है। अरुण और बुलबुल की शादी दो मई को कोलकाता में होगी। ये पहली क्रिकेटिंग जोड़ी नहीं है, जिनकी उम्र के बीच बड़ा गैप है। उनसे पहले भी कई क्रिकेटर्स ने अपनी उम्र से बड़ी या छोटी जीवनसाथी को चुना है और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। हम आपको ऐसे ही छह क्रिकेटरों के बारे में बता रहे हैं।
बुलबुल साहा और अरुण लाल
1. सचिन तेंदुलकर और अंजलि मेहता
2 of 7
अंजलि और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 1995 में अंजलि मेहता से शादी की थी। सचिन अपनी सफलता के पीछे पत्नी अंजलि को ही अहम मानते हैं। अंजलि ने पहली बार सचिन को 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था। तब अंजलि अपनी मां को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंची थीं। वहीं, सचिन इंग्लैंड दौरे के बाद वापस भारत लौटे थे। अंजलि को तब क्रिकेट की इतनी समझ नहीं थी, लेकिन बाकी लोगों को सचिन को चीयर करते हुए देखकर वह भी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने लगीं। इसके बाद एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात हुई। काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद सचिन और अंजलि शादी के बंधन में बंध गए। अंजलि सचिन से उम्र में छह साल बड़ी हैं।
2. शिखर धवन और आयशा मुखर्जी
3 of 7
आयशा और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी पिछले साल ही अलग हुए हैं। दोनों की लव स्टोरी बहुत ही खास रही है। आयशा बेहद कम उम्र से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं। पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। शिखर की आयशा से मुलाकात सोशल मीडिया एप फेसबुक पर हुई। आयशा हरभजन सिंह की कॉमन फ्रेंड थीं। काफी दिनों तक आयशा की प्रोफाइल को छुप-छुप कर देखने के बाद शिखर आयशा की खूबसूरती में क्लीन बोल्ड हो गए। धीरे-धीरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बातचीत से दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और रिश्ते में बदल गई। दोनों ने 2009 में इंगेजमेंट की। शिखर और आयशा की शादी 2012 में हुई। आयशा शिखर से 10 साल बड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. ग्लेन मैक्ग्रा और सारा लियोनार्डी
4 of 7
ग्लेन मैक्ग्रा और सारा
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन मैक्ग्रा की पहली शादी जेन से हुई थी। जेन का 2008 में ब्रेस्ट कैंसर की वजह से निधन हो गया था। इसके बाद मैक्ग्रा जब खुद को उस दुख की घड़ी से निकाल रहे थे, उसी दौरान उनकी मुलाकात सारा लियोनार्डी से हुई। मैक्ग्रा की सारा से मुलाकात 2009 आईपीएल के दौरान हुई थी। अप्रैल 2009 में केप टाउन में एक पार्टी के दौरान दोनों मिले थे और सात महीने तक डेट करने के बाद मैक्ग्रा और सारा नवंबर 2010 में शादी के बंधन में बंध गए थे। सारा यूएसए में इंटेरियर डिजाइनर हैं। हालांकि, उन्होंने अपना ज्यादातर वक्त इटली में गुजारा है। मैक्ग्रा सारा से 12 साल बड़े हैं। मैक्ग्रा को पहली पत्नी के निधन के बाद दुख से निकालने में सारा का किरदार अहम रहा है और मैक्ग्रा खुद इसका कितनी बार जिक्र कर चुके हैं।
विज्ञापन
4. वसीम अकरम और शानेयरा थॉम्पसन
5 of 7
शानेयरा थॉम्पसन और वसीम अकरम
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और स्विंग के किंग माने जाने वाले वसीम अकरम अपने समय के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक रहे हैं। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहली शादी 1995 में हुमा मुफ्ती से की थी। करीब 15 साल तक साथ रहने के बाद हुमा का 2009 में मल्टिपल ऑर्गन फेल्यर की वजह से चेन्नई में निधन हो गया था। इसके बाद 2013 में अकरम मेलबर्न में एक लोकल पोकर टूर्नामेंट क्राउन कैसिनो खेलने गए थे, जहां उन्हें फिर से प्यार हो गया।
मेलबर्न में अकरम की मुलाकात शानेयरा थॉम्पसन से हुई थी और उसी साल दोनों की इंगेजमेंट भी हो गई। इसके बाद अगले साल लाहौर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शानेयरा उम्र में वसीम अकरम से 17 साल छोटी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।