फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के लिए टीम से हटा यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा

Thu, 19 Nov 2020 11:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Nov 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Andrew Tye Replaces Kane Richardson In Australia Limited Overs Squad For India Series
केन रिचर्डसन - फोटो : सोशल मीडिया

तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई को भारत के खिलाफ होने वाली आगामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए केन रिचर्डसन की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है क्योंकि रिचर्डसन ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है।

AUSvIND: Andrew Tye Replaces Kane Richardson In Australia Limited Overs Squad For India Series
केन रिचर्डसन - फोटो : social media

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि रिचर्डसन ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अपने फैसले के बारे में सूचित किया कि अपनी पत्नी और नवजात बेटे के साथ समय बिताने के लिए वह टीम से हट रहे हैं।

AUSvIND: Andrew Tye Replaces Kane Richardson In Australia Limited Overs Squad For India Series
केन रिचर्डसन - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने सीए द्वारा जारी बयान में कहा, 'यह केन के लिए मुश्किल फैसला था, लेकिन इसे चयनकर्ताओं और टीम का पूरा समर्थन हासिल है। केन एडीलेड में (अपनी पत्नी) नाइकी और अपने नवजात बेटे के साथ रहना चाहते थे। हम हमेशा अपने खिलाड़ियों और उनके परिवार का समर्थन करेंगे, मौजूदा चुनौतीपूर्ण हालात को देखते हुए हम उनके साथ हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Andrew Tye Replaces Kane Richardson In Australia Limited Overs Squad For India Series
- फोटो : pixabay

ऐसा लगता है कि रिचर्डसन का फैसला इस हफ्ते एडीलेड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और कुछ राज्यों के अपनी सीमाएं बंद करने से प्रभावित है। कुछ राज्यों के सीमाएं बंद करने के कारण सीए को कप्तान टिम पेन और मार्नस लाबुशाने सहित अपने कुछ क्रिकेटरों को 27 नवंबर को भारत के खिलाफ सिडनी में होने वाले पहले वन-डे से पूर्व यहां विमान से बुलाने को बाध्य होना पड़ा।

विज्ञापन
AUSvIND: Andrew Tye Replaces Kane Richardson In Australia Limited Overs Squad For India Series
डे-नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। सीए हालांकि पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह पहले टेस्ट (दिन-रात्रि) का आयोजन एडीलेड में करने को लेकर प्रतिबद्ध है और स्थिति का लगातार निरीक्षण कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed