सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अबतक नहीं भूले पिछली हार, भारत ने टेस्ट सीरीज जीत रचा था इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Nov 2020 05:32 PM IST
सार

वन-डे और टी-20 सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट की श्रृंखला की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से दिन-रात्रि मुकाबले के साथ होगी।

विज्ञापन
AUSvIND: Aussie skipper Tim Paine says series loss to India still annoys and grinds him
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इस देश में पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी। यह कप्तान के रूप में पेन की पहली घरेलू श्रृंखला थी। तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के शामिल होने के कारण एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके बाद पेन को टीम की कमान सौंपी गई थी।

Trending Videos
AUSvIND: Aussie skipper Tim Paine says series loss to India still annoys and grinds him

उस हार को दो साल बीत जाने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भूला नहीं पाए हैं। पेन ने स्वीकर किया कि भारत के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला में 'कचोटने' वाली हार अब भी उन्हें 'पीड़ा' देती हैं। पेन ने हालांकि कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अब बेहतर ऑलराउंड टीम है जो भारत से भिड़ने को बेताब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Aussie skipper Tim Paine says series loss to India still annoys and grinds him

पेन ने 2जीबी के वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, 'मैं जब भी इस बारे में सोचता हूं तो निश्चित तौर पर यह कचोटता है कि हम वह टेस्ट श्रृंखला हार गए। स्टीव और डेविड हों या नहीं, आप कोई टेस्ट मैच या टेस्ट श्रृंखला नहीं हारना चाहते जिसमें आप खेल रहे हों, इसलिए इससे मुझे थोड़ी पीड़ा पहुंचती है।'

AUSvIND: Aussie skipper Tim Paine says series loss to India still annoys and grinds him

35 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि इस हार के दौरान टीम का हिस्सा रहे प्रत्येक खिलाड़ी में पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम अब बेहतर ऑलराउंड टीम है। स्टीव और डेविड के वापस आने से टीम को काफी अनुभवी खिलाड़ी मिले हैं जिन्होंने ढेरों रन बनाए हैं लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि उस टीम में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी में पिछले 18 महीने में सुधार हुआ है और हम काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।'

विज्ञापन
AUSvIND: Aussie skipper Tim Paine says series loss to India still annoys and grinds him
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने पिछली टेस्ट श्रृंखला में एडीलेड और मेलबर्न में पहला और तीसरा टेस्ट जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज की थी। अंतिम मैच ड्रॉ रहा था। पेन ने कहा कि हार उस श्रृंखला में शामिल खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी और यहां तक कि वार्नर और स्मिथ भी यह दिखाने को बेताब हैं कि वे क्या करने में सक्षम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed