{"_id":"698f40bf7055bf96de0da441","slug":"ayush-mhatre-tushar-deshpande-hardik-tamore-and-sairaj-patil-in-ayodhya-embracing-the-divine-at-ram-mandir-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"U-19 World Cup: विश्व विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे ने अयोध्या में राम मंदिर के किए दर्शन, साझा की तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U-19 World Cup: विश्व विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे ने अयोध्या में राम मंदिर के किए दर्शन, साझा की तस्वीरें
Fri, 13 Feb 2026 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:48 PM IST
सार
अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ हार्दिक तमोरे सहित कुछ अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
राम मंदिर परिसर में आयुष म्हात्रे और अन्य खिलाड़ी
- फोटो : Ayush Mahatre Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले आयुष म्हात्रे ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए। म्हात्रे के साथ इस दौरान हार्दिक तमोरे, तुषार देशपांडे और साईराज पाटिल भी मौजूद थे। हार्दिक ने राम मंदिर में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। म्हात्रे ने इस दौरान हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
राम मंदिर परिसर में आयुष म्हात्रे और अन्य खिलाड़ी
- फोटो : Ayush Mahatre Instagram
इंग्लैंड को हराकर जीता था खिताब
भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था और छठी बार विश्व कप का खिताब जीता था। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल मुकाबले तक कोई टीम आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली टीम को हरा नहीं सकी। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और अभिज्ञान कुंडू ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई थी।

अयोध्या में आयुष म्हात्रे
- फोटो : Ayush Mahatre Instagram
राम मंदिर परिसर में खिंचाई तस्वीर
म्हात्रे ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ अन्य खिलाड़ी भी शामिल रहे। फोटो में दिख रहा है कि ये सभी मंदिर परिसर में खड़े हैं। इतना ही नहीं अन्य तस्वीरों में दिख रहा है कि इन खिलाड़ियों ने श्रीराम जन्मभूमि के अलावा हनुमान गढ़ी और अन्य स्थलों के भी दर्शन किए। म्हात्रे से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों ने अयोध्या पहुंचक प्रभु राम के दर्शन किए हैं।

टूर्नामेंट में अजेय रही थी भारतीय टीम
- भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रही। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को छह विकेट से हराया।
- इसके बाद बांग्लादेश को 18 रन से मात देकर सुपर सिक्स चरण में प्रवेश किया।
- ग्रुप चरण के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को डीएलएस प्रणाली से सात विकेट से हराया।
- ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन के बाद भारत ने सुपर सिक्स चरण में जिम्बाब्वे को 204 रनों के बड़े अंतर से हराया।
- फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखाया।
- भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
- फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।