{"_id":"67820824103f5b448b0d7d19","slug":"bangladesh-premier-league-2025-alex-hales-and-tamim-iqbal-clash-in-field-gives-clarification-on-the-matter-2025-01-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BPL 2025: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में गंभीर-कोहली जैसी लड़ाई! मैदान पर भिड़ने के बाद हेल्स और तमीम ने दी सफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BPL 2025: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में गंभीर-कोहली जैसी लड़ाई! मैदान पर भिड़ने के बाद हेल्स और तमीम ने दी सफाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:26 AM IST
सार
तमीम बारिशाल के कप्तान हैं, जबकि हेल्स रंगपुर की टीम का हिस्सा हैं। हेल्स ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान पर विवाद के दौरान 'व्यक्तिगत' टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
1 of 6
तमीम बनाम हेल्स
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025 ने उस वक्त सुर्खियां बटोरीं, जब बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर तमीम इकबाल और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेक्स हेल्स बीच मैदान भिड़ गए। दोनों के बीच लड़ाई की कई तस्वीरें सामने आई हैं। बाकी खिलाड़ियों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा और दोनों को अलग करना पड़ा। यह घटना नौ जनवरी को फॉर्च्यून बारिशाल और रंगपुर राइडर्स के बीच मैच के दौरान घटी। दोनों के बीच मैच के बाद भिड़ंत हुई और खूब बहस हुई। अब दोनों ने इस लड़ाई पर अपनी अपनी सफाई पेश की है। हेल्स का कहना है कि तमीम ने उन्हें उकसाया था। वहीं, तमीम ने कहा कि अगर टीम के साथ कोई गलत करता है तो वह अपनी टीम के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। इससे पहले 2022 के आईपीएल में मैच के बाद इसी तरह तब लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर रहे गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली भिड़ गए थे।
2 of 6
तमीम बनाम हेल्स
- फोटो : Twitter
तमीम बारिशाल के कप्तान हैं, जबकि हेल्स रंगपुर की टीम का हिस्सा हैं। हेल्स ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान पर विवाद के दौरान 'व्यक्तिगत' टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। दरअसल, मैच में रंगपुर ने आखिरी ओवर में 30 रन बनाकर जीत हासिल की थी। इसके बाद तमीम को हेल्स के साथ बहस करते हुए देखा गया। वीडियो फुटेज में तमीम को रंगपुर के खिलाड़ियों द्वारा दूर ले जाते हुए देखा गया। हालांकि, बहस और लड़ाई की असली वजह की पुष्टि नहीं है। हालांकि, हेल्स ने एक इंटरव्यू के दौरान वजहों का खुलासा किया है। चैनल 24 को दिए इंटरव्यू में हेल्स ने खुलासा किया कि तमीम ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। तमीम ने उनसे कहा कि क्या वह अभी भी नशीली दवाओं का सेवन करते हैं और क्या 2019 में उन पर नशीली दवाओं के सेवन के आरोप में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर शर्मिंदा महसूस करते हैं?' इसी प्रतिबंध के कारण हेल्स इंग्लैंड की विश्व विजेता टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी की थी और 2022 में अपनी टीम को टी20 विश्व कप चैंपियन बनाया था।
हेल्स ने कहा, 'वह कह रहे थे कि क्या मैं इंग्लैंड के लिए ड्रग्स के लिए प्रतिबंधित होने के लिए शर्मिंदा हूं? उन्होंने पूछा कि क्या मैं अभी भी ड्रग्स ले रहा हूं और उनके बोलने का लहजा बिल्कुल असभ्य था। यह वास्तव में शर्म की बात है क्योंकि मैदान पर जो कुछ भी होता है वह मैदान पर समाप्त होता है। हालांकि, किसी खिलाड़ी का व्यक्तिगत होना और व्यक्तिगत टिप्पणी करना, वह भी खेल के बाद, सच कहूं तो मुझे लगता है कि घटिया हरकत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बीपीएल
- फोटो : Twitter
हेल्स के आरोपों पर बाद में तमीम ने भी जवाब दिया। उन्होंने मामले पर बात करते हुए रियासद अजीम के यूट्यूब चैनल पर कहा कि यह दावा किया कि उनका गुस्सा हेल्स द्वारा मौखिक रूप से बरिशाल टीम के साथी इकबाल हुसैन इमोन को गाली देने से बाहर आया था। तमीम ने कहा कि यह टकराव इमोन के बचाव करने के दौरान शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, 'हेल्स ने इमोन को गाली दी और यह टीवी पर साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने फिर उसका मजाक उड़ाया। अगर आप जश्न का वीडियो देखेंगे तो जीत के बाद रंगपुर के खिलाड़ी नुरुल की तरफ भागे, लेकिन हेल्स मेरी तरफ देखते रहे और मेरा मजाक उड़ाते रहे। ऐसा लग रहा था कि वह मुझसे बहस करना चाहते थे।'
विज्ञापन
5 of 6
तमीम बनाम हेल्स
- फोटो : Twitter
तमीम ने कहा, 'बाद में जब उन्होंने फिर से इमोन का अपमान किया, तो मुझे अपने साथी के लिए खड़ा होना पड़ा और मुझे ऐसा करने का कोई पछतावा नहीं है। हमारे बीच शब्दों के आदान प्रदान हुए। मुझे हेल्स के प्रतिबंध के बारे में पता भी नहीं था और न ही मैं उन पर करीब से नजर रखता हूं। लेकिन मैं जानता हूं कि इंग्लैंड में उनके खिलाफ कई आरोप हैं। अगर कोई मेरे या मेरी टीम के बारे में कुछ कहता है, तो मैं हमेशा मेरी टीम के लिए खड़ा रहूंगा, चाहे मुझे टीवी पर कैसे भी दिखाया जाए।' तमीम को बीपीएल आचार संहिता के तहत लेवल-1 अपराध करने के लिए एक चेतावनी और एक डिमेरिट अंक मिला। मैच रेफरी नीयामुर राशिद ने औपचारिक सुनवाई की जरूरत से बचते हुए तमीम पर आरोप लगाए और तमीम ने इसे स्वीकार भी कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।