{"_id":"5ad97c9f4f1c1b87028b57d5","slug":"chandigarh-preity-zinta-team-kings-xi-punjab-player-chris-gayle-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL2018: भावुक हुआ दुनिया का 'धाकड़' बल्लेबाज, बयां की मन की टीस, बोले...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL2018: भावुक हुआ दुनिया का 'धाकड़' बल्लेबाज, बयां की मन की टीस, बोले...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के 'धाकड़' बल्लेबाज ने भावुक होते हुए एक बार फिर मन की टीस बयां की और ऐसी बात कह डाली, सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं।
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : ipl
वीरवार को मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच शानदार मैच खेला गया। इस मैच में क्रिस गेल का बल्ला गरजा और उन्होंने 63 गेंद में नाबाद 104 रन की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में गेल ने 11 छक्के लगाए। यह क्रिस गेल का आईपीएल में छठां और उनके टी20 करियर का 21वां शतक है। क्रिस गेल ने यह पारी अपनी बेटी को बर्थडे पर समर्पित की।
3 of 5
chris gayle
वहीं, शतक जड़ने के बाद क्रिस गेल काफी भावुक भी नजर आए। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की तो दिल का दर्द फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि रॉयल चैलेंजर बंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल के इस सीजन में दोबारा से रिटेन न करने से मेरा दिल काफी दुखा, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी समय में मुझ पर भरोसा जताया। मुझे अपनी टीम में शामिल किया, जिससे मैं काफी खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
chris gayle
गेल ने कहा कि लोगों को लगता है मैं बूढ़ा हो गया हूं, लेकिन अब कुछ साबित करने की जरूरत नहीं। मुझे बस लोगों का प्यार चाहिए, इज्जत चाहिए। मुझे कोई टीम खरीदना नहीं चाहती थी, लेकिन वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा में मुझ पर विश्वास लिया। मैं टीम को पूरी तरह समर्पित हूं। टीम में ओपनिंग के सवाल पर गेल ने कहा कि टीम को जहां उनकी जरूरत होगी, वहां वह बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
chris gayle
बता दें कि क्रिस गेल को यूं ही नहीं तूफान का नाम दिया गया। वह जब फार्म में होते हैं तो किसी भी गेंदबाज को उन्हें रोकना भारी पड़ता है। वीरवार को खेले गए मैच में गेल बॉलर रशीद खान पर जमकर बरसे। मैच के 14वें ओवर में गेंद रशीद खान के हाथों में थी और दूसरे छोर पर क्रिस गेल खड़े थे। गेल शायद इसी मौके की तलाश में थे। उन्होंने एक के बाद एक लगातार चार छक्के जड़ कर रशीद खान के होश उड़ा दिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।