सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम पर लगा धोखाधड़ी का 'गंभीर' आरोप, दिल्ली पुलिस ने फाइल की चार्जशीट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Sep 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against former and bjp mp cricketer Gautam Gambhir and others in a cheating case
gautam gambhir - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।


 

Trending Videos
Charge sheet filed against former and bjp mp cricketer Gautam Gambhir and others in a cheating case
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

करीब 50 फ्लैट के खरीददारों ने गंभीर और अन्य के खिलाफ ये आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कि है कि उन्होंने 2011 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किए थे, लेकिन अभी तक उन्हें फ्लैट नहीं मिले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Charge sheet filed against former and bjp mp cricketer Gautam Gambhir and others in a cheating case
गौतम गंभीर

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेट व वर्तमान भाजपा सांसद गंभीर रूद्र बिल्डवेल रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त परियोजना के डायरेक्ट और ब्रांड एंबेसडर थे। इस मामले में उनके खिलाफ 2016 में हाउसिंग प्रोजेक्ट की बुकिंग के बहाने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

Charge sheet filed against former and bjp mp cricketer Gautam Gambhir and others in a cheating case
gautam gambhir

दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, कंपनी की तरफ से 6 जून 2013 को बायर्स को फ्लैट देने का वादा करने के बाद भी 2014 तक टाल-मटोल किया जाता रहा। 15 अप्रैल 2015 में अधिकारियों ने आवश्यक लाइसेंस फीस व अव्यवस्था के कारण प्रोजेक्ट का अनुमोदन रद कर दिया था।

विज्ञापन
Charge sheet filed against former and bjp mp cricketer Gautam Gambhir and others in a cheating case
gautam gambhir

इस मामले में गंभीर के अलावा प्रमोटर मुकेश खुराना, गौतम मेहरा और बबीता खुराना सहित अन्य के नाम चार्टशीट में शामिल हैं। बायर्स का आरोप है कि गंभीर ने प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए बायर्स को आकर्षित करने में कंपनी की मदद की थी। बता दें कि इनके खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed