{"_id":"5b9e6951867a557ecf6060b7","slug":"chetan-chauhan-says-ravi-shastri-should-be-removed-as-head-coach-before-australia-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की हार पर भड़के चेतन चौहान, रवि शास्त्री को ठहराया जिम्मेदार, बोले 'किया जाए बर्खास्त'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की हार पर भड़के चेतन चौहान, रवि शास्त्री को ठहराया जिम्मेदार, बोले 'किया जाए बर्खास्त'
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में भारत को मिली 1-4 की हार के लिए रविवार को टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें नवंबर में आस्ट्रेलिया दौरे से पहले इस पद से हटा देना चाहिए।
Trending Videos
2 of 5
चेतन चौहान
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री पूर्व क्रिकेटरों द्वारा शास्त्री को कोच पद से हटाने जाने की मांग पर सहमत हैं। उन्होंने कहा, 'रवि शास्त्री को आस्ट्रेलिया दौरे से पहले हटा देना चाहिए। रवि शास्त्री बहुत ही अच्छे कमेंटेटर हैं और उन्हें ऐसा ही करने देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ravi shastri
चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा कि टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। दोनों टीमें बराबरी की थीं। लेकिन भारतीय टीम इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों पर लगाम कसने में विफल रही। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज ने शास्त्री के इस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली मौजूदा टीम को 'विदेश का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम' करार दिया था।
4 of 5
चेतन चौहान
उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। 1980 के दशक में भारतीय टीम विश्व का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम थी।' दुबई में एशिया कप क्रिकेट चैम्पियनशिप में भारत की संभावनाओं के बारे में चौहान ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिससे बेहतर नतीजे की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 5
GANGULY SEHWAG
चौहान से पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग भी शास्त्री को हटाने की मांग कर चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।