सब्सक्राइब करें

'विराट ब्रिगेड' के स्टार खिलाड़ियों को बड़ा झटका, 'नहीं किया प्रदर्शन तो टीम से होगा पत्ता साफ'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
msk prasad says we find new faces if star cricketers dont give performace
virat kohli

टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में प्रदर्शन न करने की वजह कई बड़े चेहरों को टीम से छुट्टी हो सकती है। प्रसाद ने कहा कि अगर टीम के खिलाड़ी के प्रदर्शन के स्तर में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

Trending Videos
msk prasad says we find new faces if star cricketers dont give performace
एमएसके प्रसाद - फोटो : crictracker

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम के खिलाड़ियों की चौतरफा आलोचना हुई थी। पूर्व दिग्गजों ने न सिर्फ टीम के मुख्य बल्लेबाजों बल्कि कप्तान कोहली समेत कोचिंक स्टाफ और चयन समिति पर भी सवालिया निशान दागे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
msk prasad says we find new faces if star cricketers dont give performace
एमएसके प्रसाद - फोटो : zee news

एमएसके प्रसाद ने कहा कि अगर उच्च श्रेणी के खिलाड़ी टीम के लिए प्रदर्शन करने में असफल हो रहे हैं तो हमाने पर डोमेस्टिक क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अपने स्किल ने सभी को चौंकाया है। ऐसे में उन खिलाड़ियों को ऐसे समय में मौका न देना बेईमानी होगी। उन्होंने बताया कि एशिया कप में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दूसरे अन्य खिलाड़ियों को भी आराम दिया जाएगा।

msk prasad says we find new faces if star cricketers dont give performace
धवन-राहुल

प्रसाद ने ओपनरों को बचाव करते हुए कहा कि इंग्लिश टीम के ओपनर बल्लेबाज भी इस दौरे पर पूरी तरह फ्लॉप हुए हैं। तीसरे और 5वें नंबर पर पुजारा और रहाणे के पास काफी अनुभव है। उन्होंने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन भी किया, लेकिन वह इससे भी बेहतर कर सकते हैं। बता दें कि ओपनर शिखर धवन, मुरली विजय और लोकेश राहुल इंग्लैंड में संघर्ष करते नजर आए थे। हालांकि, लोकेश राहुल ने आखिरी टेस्ट में सेंचुरी लगाई थी। 

विज्ञापन

बैटिंग से निराश, बोलिंग से खुश

msk prasad says we find new faces if star cricketers dont give performace
team india

प्रसाद ने कहा, 'मुझे लगता है हमारी फास्ट बोलिंग यूनिट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 5 टेस्ट में 60 से अधिक विकेट हासिल किए। यह साबित करता है कि हमारे खिलाड़ी कितने फिट हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन उनसे हमें निराशा मिली।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed