{"_id":"5b9e0209867a557ead23e28b","slug":"mushfiqur-rahim-slas-rubel-hossain-for-not-reviewing-a-lbw-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जब रुबेल हुसैन पर बुरी तरह भड़के मुश्फिकुर, बांग्लादेश का बड़ा खतरा टला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीडियो: जब रुबेल हुसैन पर बुरी तरह भड़के मुश्फिकुर, बांग्लादेश का बड़ा खतरा टला
मुश्फिकुर रहीम ने शनिवार को एशिया कप 2018 के उद्घाटन मैच में अपने वन-डे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और इसी वजह से वह बांग्लादेश की 137 रन की विशाल जीत के स्टार रहे। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने वन-डे क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करते बांग्लादेश का शीर्ष क्रम उधेड़ दिया। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने मोहम्मद मिथुन के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारा और 261 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को सिर्फ 124 रन पर ढेर कर दिया।
Trending Videos
2 of 5
मुश्फिकुर रहीम
जहां मुश्फिकुर ने शानदार बल्लेबाजी करके बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाई, वहीं एक पल उनकी निराशा भी देखने को मिली। एक समय रुबेल हुसैन पर मुश्फिकुर रहीम भड़के, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मलिंगा
यह वाकया बांग्लादेश की पारी के 42वें ओवर का है जब मलिंगा ने रुबेल को एलबीडब्ल्यू आउट किया था। अंपायर ने उंगली उठाई तो रुबेल सीधे पवेलियन की तरफ लौटने लगे। तभी मुश्किफुर रहीम ने डीआरएस की मांग की और रुबेल के पास जाकर उन्हें खरीखोटी सुनाई। रुबेल भी चुपचाप सुनते रहे क्योंकि रहीम के बताने पर उन्हें अपनी गलती का अहसास हो चुका था।
4 of 5
मुश्फिकुर रहीम
दरअसल, रिप्ले में साफ दिखा कि रुबेल हुसैन के जूते पर गेंद टकराने से पहले बल्ले का किनारा लेकर आई थी। बांग्लादेश का यह रिव्यू सफल साबित हुआ और हुसैन को दोबारा क्रीज पर डटने का मौका मिला। तब मुश्फिकुर रहीम 95 रन पर खेल रहे थे। हालांकि, हुसैन लंबी पारी नहीं खेल सके और 8 रन बनाने के बाद धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर आउट हो गए।
बहरहाल, इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने अपने दम पर बांग्लादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और जीत के बाद वह ग्रुप-बी में शीर्ष पर है। अब बांग्लादेश अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 20 सितंबर को खेलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।