सब्सक्राइब करें

वीडियो: हार्दिक ने इंग्लैंड से लौटकर अपने पिता को नींद से जगाया और दिया सबसे प्यारा तोहफा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya surprises his father after returning to home
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरान ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। उन्हें पांचवें व अंतिम टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया क्योंकि पहले के चार टेस्ट में वह अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके। ट्रेंटब्रिज में तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेने के प्रदर्शन को छोड़कर हार्दिक पांच मैचों की सीरीज में खास जश्न नहीं मना सके। हालांकि, भारत लौटकर हार्दिक ने अपने पिता को जरूर आश्चर्यचकित कर दिया।

Trending Videos
hardik pandya surprises his father after returning to home
हार्दिक पांड्या

पांड्या इंग्लैंड के थकाऊ दौरे से लौटने के बाद अपने पिता से मिलने गए। उन्होंने देर रात अपने पिता को नींद से उठाया और यह दृश्य देखने लायक रहा। घर लौटने के बाद जब हार्दिक ने अपने पिता को नींद से उठाया तो बेटे को देखते ही वह उसे गला लगा बैठे। दोनों कुछ सेकंड्स के लिए एक-दूजे के गले मिलते रहे। इसके बाद हार्दिक ने अपने पिता को गाल पर एक किस भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya surprises his father after returning to home
hardik pandya and dinesh karthik

पांड्या ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया हे, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हार्दिक ने वीडिया का कैप्शन दिया है, तीन महीने के बाद पिता को देखा।

देखें वीडियो

View this post on Instagram

When you surprise daddy ❤️ #seeinghimafter3months

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

hardik pandya surprises his father after returning to home
hardik pandya

बता दें कि पांड्या ने पांच मैचों की सीरीज 10 विकेट और 184 रन के साथ समाप्त की। वह टीम इंडिया के साथ गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना नहीं हुए। उन्होंने पहले घर जाना उचित समझा और अब 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ मुकाबले से पहले वह टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। टीम इंडिया के लिए पांड्या का फॉर्म महत्वपूर्ण होगा क्योंकि टीम अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना वहां गई हैं।

विज्ञापन
hardik pandya surprises his father after returning to home
hardik pandya

टीम इंडिया एशिया कप 2018 में अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ करेगी। इसके अगले ही दिन टीम इंडिया चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से लोहा लेगी। टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी क्योंकि वह आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed