{"_id":"5ad8f6fc4f1c1b56098b5618","slug":"chris-gayle-dedicated-his-century-to-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहाली में आया गेल तूफान, वीरेंद्र सहवाग के कारण शतक जमाने में हुए कामयाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहाली में आया गेल तूफान, वीरेंद्र सहवाग के कारण शतक जमाने में हुए कामयाब
Fri, 20 Apr 2018 01:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से दूसरा मैच खेलते हुए अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को आईपीएल 2018 के 16वें मैच में गेल ने सिर्फ 63 गेंदों में एक चौके और 11 छक्को की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज की पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 193 रन बनाए और फिर मैच 15 रन से जीता।
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : ipl
एसआरएच के खिलाफ गेल का शतक उनके आईपीएल करियर की छठी सेंचुरी रही। जब गेल ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटे तो दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी पारी का सम्मान बढ़ाया।
3 of 5
chris gayle
पारी के बाद गेल ने बातचीत करते हुए कहा, 'कई लोग मानते हैं कि मेरी उम्र हो चुकी है। इस पारी के बाद मुझे कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। यह शतक मैं अपनी बेटी को समर्पित करता हूं। उसका कल जन्मदिन है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virender sehwag
गेल ने अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा, 'इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान था। आपको सिर्फ लक्ष्य की रक्षा करना थी। मैं अपने खेल को लेकर बहुत समर्पित हूं। किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ने के बाद सहवाग ने मुझे योग और मसाज वाले के साथ रहने के लिए कहा। यही मेरा राज है। मेरे ख्याल से आने वाले सप्ताह में मैं अपने पैर छूने में सफल हो जाऊंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
chris gayle
38 वर्षीय गेल ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के हर कोने में शॉट जमाए। उन्होंने राशिद खान के एक ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जमाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।