फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजू सैमसन-नितीश राणा के बीच गजब की है बॉन्डिंग, IPL ने कर दिया जुदा

Thu, 19 Apr 2018 08:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: The bond between rr Nitish Rana and kkr Sanju Samson
संजू और नितीश
आईपीएल के सीजन-11 में राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी नितीश राणा के बीच गजब की बॉन्डिंग है। यह बॉन्डिंग सिर्फ उनके तक ही सिमित नहीं है बल्कि उनके पिता के बीच भी गहरी दोस्ती है। आइये जानते हैं इन दो खिलाड़ियों के बीच कैसी बॉन्डिंग हैः-
IPL 2018: The bond between rr Nitish Rana and kkr Sanju Samson
Sanju Samson

गौरतलब है कि आईपीएल में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। दोनों ही अपने-अपने टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दोनों के बीच बचपन से ही गजब की दोस्ती है। संजू सैमसन और नितीश राणा के पिता विश्वनाथ और अनिल के बीच भी गहरी दोस्ती है। दोनों के पिता दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि राणा के पित अनिल ने अपने बेटे को खुद से ही ट्रेन किया है। वह खुद एक तेज गेंदबाज थे, जबकि विश्वनाथ ने अपने बेटे संजू और उसके बड़े भाई सैली को ट्रेन किया है।

IPL 2018: The bond between rr Nitish Rana and kkr Sanju Samson
SANJU SAMSON

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गत बुधवार को खेले गए मुकाबले में संजू और नितीश दोनों के परिवारवालों ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बैठकर अपने बेटे का लाइव मैच देख रहे थे। इस मुकाबले में राणा ने 27 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली थी, जबकि संजू ने केवल 7 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: The bond between rr Nitish Rana and kkr Sanju Samson
नितीश राणा

संजू और राणा के बीच इस गहरी दोस्ती को लेकर राणा के पिता अनिल ने कहा, 'प्रैक्टिस के दौरान हम मिलते थे। विश्वनाथ फुटबॉल टीम का हिस्सा थे जबकि मैं क्रिकेट खेलता था। जब नितिश और संजू ने अपने अपनेराज्यों के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया, उसके बाद आईपीएल खेलने लगे तो हमारे बीच की वो दोस्ती फिर से परवान चढ़ी, जिसकी नींव तब रखी गई थी जब हम दिल्ली पुलिस के लिए खेला करते थे।'

विज्ञापन
IPL 2018: The bond between rr Nitish Rana and kkr Sanju Samson
नितीश राणा - फोटो : IPL

अनिल ने कहा, 'मैंने विश्वनाथ से बोल दिया है इस आईपीएल सीजन के दौरान वो दिल्ली जरूर आए ताकि हम नितिश या संजू में से किसी एक का मैच फिरोज शाह कोटला पर देख सकें। हम दोनों तब से दोस्त हैं जब संजू और नितिश ने बल्ला पकड़ना भी नहीं सीखा था। आज भगवान की कृपा से ये दोनों अच्छा कर रहे हैं। पिता होने के नाते ये हमारे लिए खास लम्हें हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि इसके पीछे कितना संघर्ष रहा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed