सब्सक्राइब करें

स्टेन ने कुत्ते को बचाकर जीता सबका दिल, VIDEO देख आप भी करेंगे तारीफ 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 06 Feb 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Dale Steyn post video on social media to help protect dogs
डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सबका दिल जीत लिया है। इस वीडियो को देखकर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। 


 

Trending Videos
Dale Steyn post video on social media to help protect dogs
डॉग

दरअसल, स्टेन ने ट्विटर पर कुत्ते का वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस कुत्ते को इस कार में तीन घंटे से भी अधिक समय तक बंद कर दिया गया। कार में कोई खिड़की खुली हुई नहीं थी और न ही वहां कोई पानी था। कुत्ते की जानकारी देने के लिए मैं पुलिस स्टेशन (जो कि करीब 100 मीटर दूर था) गया। लेकिन वहां जाकर मुझे उस समय हैरानी हुई, जब पुर्तगाल पुलिस ने मुझसे कहा कि यहां कुछ भी गलत नहीं है। उनकी ओर से यह बेहद घृणास्पद था।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dale Steyn post video on social media to help protect dogs
डेल स्टेन

अपनी तेज गति और अच्छे प्रदर्शन के लिए हमेशा फैन से सुर्खियां बटोरने वाले स्टेन ने आगे लिखा, 'स्थानीय पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद मैंने फेसबुक पर एनिमल रेस्क्यू पुर्तगाल (पुर्तगाल की जानवर बचाओ संस्था) से संपर्क किया और इस कुत्ते को बचाने के लिए गुहार लगाई।'



 

Dale Steyn post video on social media to help protect dogs
Dale Steyn

पुर्तगाल की जानवर बचाओ संस्था ने फेसबुक पर स्टेन के अनुरोध पर जवाब देते हुए लिखा, 'ओके। यह वीडियो आज का है। अब हम इस दोस्त (कुत्ते) को बचाने का प्रयास करेंगे। आपकी मदद के लिए शुक्रिया।'



 

विज्ञापन
Dale Steyn post video on social media to help protect dogs
डेल स्टेन

बता दें कि स्टेन इस समय पुर्तगाल के दौरे पर हैं, जहां वह खूब आनंद ले रहे हैं। पुर्तगाल में उन्होंने एक कुत्ते को बचाया है, जिसके कारण उनकी चहुं ओर तारीफ हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed