सब्सक्राइब करें

NZvIND: टीम इंडिया तोड़ेगी पाकिस्तान का बड़ा रिकॉर्ड, जरिया होगा न्यूजीलैंड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 06 Feb 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
New Zealand vs India: team India could equal Pakistan’s record in T20Is

नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिए जाने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर जीत की नई इबारत लिखने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे के बाद, न्यूजीलैंड को 4-1 से वन-डे सीरीज में मात दी और अब पहली बार 'मैन इन ब्लू' न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज जीतने की कोशिश करेगा।

Trending Videos
New Zealand vs India: team India could equal Pakistan’s record in T20Is

कल माने बुधवार से शुरू होने जा रही तीन टी-20 मैच की इस सीरीज में यूं तो कई रिकॉर्ड्स बनेंगे। मगर एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे पूरा होता हुआ हर भारतीय फैन देखना चाहेगा। आखिर रिकॉर्ड भी तो पाकिस्तान का खतरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs India: team India could equal Pakistan’s record in T20Is

दरअसल, यह रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में अपराजित रहने का। भारत ने अपनी पिछली 10 इंटरनेशनल टी-20 सीरीज में एक भी नहीं गंवाई है। 8 में जहां उसे जीत हासिल हुई तो दो टी-20 सीरीज बराबरी पर छूटी।

New Zealand vs India: team India could equal Pakistan’s record in T20Is

अब तक इस मामले में सबसे आगे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम है जो लगातार 11 टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में अपराजित रही थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने उसे हाल ही में टी-20 सीरीज में हराकर उसका विजयी रथ थाम दिया। यानी अब वर्ल्ड रिकॉर्ड 11 टी-20 सीरीज में अपराजित रहने का है।

विज्ञापन
New Zealand vs India: team India could equal Pakistan’s record in T20Is

भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में जीत हासिल कर लेता है तो वह पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा और उसके बाद घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान उस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका भी बना सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed