{"_id":"655461b9b191ac86a507d9bc","slug":"david-beckham-rajinikanth-salman-aamir-khan-hardik-pandya-nita-ambani-likely-to-attend-ind-vs-nz-semi-final-2023-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: मुंबई में मैच देखने पहुंचेंगी नीता अंबानी, रजनीकांत-सलमान और बेकहम-सचिन सहित ये दिग्गज आएंगे नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: मुंबई में मैच देखने पहुंचेंगी नीता अंबानी, रजनीकांत-सलमान और बेकहम-सचिन सहित ये दिग्गज आएंगे नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:44 AM IST
सार
मुंबई में मैच होने के कारण दर्शक दीर्घा में कई वीवीआईपी नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी मैच देखने पहुंच सकती हैं। उनके अलावा दिग्गज फुटबॉल डेविड बेकहम भी स्टेडियम में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
डेविड बेकहम, सचिन तेंदुलकर, नीता अंबानी, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का सेमीफाइनल मैच बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत इस प्रतियोगिता में नौ मैच जीत चुका है और वह अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगा। दूसरी ओर, लगातार चार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली न्यूजीलैंड की टीम बीच में पटरी से उतर गई थी। उसने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Trending Videos
2 of 6
डेविड बेकहम
- फोटो : David Beckham/Instagram
मुंबई में मैच होने के कारण दर्शक दीर्घा में कई वीवीआईपी नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी मैच देखने पहुंच सकती हैं। उनके अलावा दिग्गज फुटबॉल डेविड बेकहम भी स्टेडियम में नजर आ सकते हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रह सकते हैं। बेकहम और सचिन यूनिसेफ के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
टाइगर 3 सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड की बात करें तो सलमान खान स्टेडियम से टीम इंडिया को चीयर करते नजर आ सकते हैं। लीग मैचों के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म टाइगर 3 का प्रमोशन भी किया था।
4 of 6
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप फाइनल देखने वाले दिग्गज अभिनेता आमिर खान भी स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। उनके अलावा रणबीर कपूर भी मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत
- फोटो : social media
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी मौजूद रह सकते हैं। इन दोनों आइकनों को बीसीसीआई द्वारा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 गोल्डन टिकट दिया गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X