{"_id":"62a5e1d87806ff109e2de581","slug":"deepak-chahar-wife-jaya-bhardwaj-is-more-beautifull-than-bollywood-actress-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepak Chahar Wife: किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं दीपक चाहर की पत्नी, 10 फोटोज में देखें जया का ग्लैमरस अंदाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Deepak Chahar Wife: किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं दीपक चाहर की पत्नी, 10 फोटोज में देखें जया का ग्लैमरस अंदाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:46 PM IST
सार
दीपक चाहर इसी महीने शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी पत्नी जया दिल्ली की एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। दीपक ने पिछले साल आईपीएल मैच के दौरान जया को प्रपोज किया था।
विज्ञापन
1 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर चोट के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चोट की वजह चाहर आईपीएल 2022 में भी कोई मैच नहीं खेल पाए थे। इस बीच चाहर शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। उन्होंने दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज से शादी की है। चाहर ने पिछले साल आईपीएल के दौरान जया को स्टेडियम में ही प्रपोज किया था और उनका अंदाज काफी सुर्खियों में रहा था। दीपक ने बाद में बताया था कि वो प्लेऑफ मैच के दौरान जया को प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन धोनी के कहने पर उन्होंने आखिरी लीग मैच के दौरान ही जया को प्रपोज कर दिया था।
2 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर की पत्नी जया खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। जया दिल्ली की एक कंपनी में काम करती हैं और वो सामान्य कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं।
3 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक और जया ने एक जून के शादी की थी। यह शादी आगरा के होटल में हुई थी, जिसमें भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
जया भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वो दिल्ली की एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। जया कक्षा 12 में अपने स्कूल की टॉपर रहीं हैं। इन्होंने कला वर्ग से पढ़ाई की और बाद में एमबीए किया। वो छोटी थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन
5 of 10
जया भारद्वाज और सिद्धार्थ भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज एक मॉडल हैं और वो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। जया और उनके भाई का बॉन्ड बहुत ही शानदार है। दीपक के साथ भी सिद्धार्थ की दोस्ती कमाल की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।