फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs NZ: कप्तानी जाते ही लगातार दूसरे मैच में जो रूट का शतक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बने नंबर वन बैटर

Mon, 13 Jun 2022 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Jun 2022 04:28 PM IST
सार

जो रूट ने न्यूजीलैंड के लगभग सभी गेंदबाजों की धुनाई की। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 83.41 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 26 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तानी छोड़ने के बाद से रूट शानदार फॉर्म में हैं।

विज्ञापन
ENG vs NZ: Joe Root becomes number one batter in World Test Championship; scores century againts New Zealand in 2nd Test
जो रूट का शतक - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। नॉटिघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जो रूट ने शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का 27वां शतक रहा। रूट पहली पारी में 176 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक आठ विकेट गंवाकर 528 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन बनाए थे। इस लिहाज से न्यूजीलैंड को अब भी बढ़त हासिल है। 

 
ENG vs NZ: Joe Root becomes number one batter in World Test Championship; scores century againts New Zealand in 2nd Test
जो रूट का शतक - फोटो : सोशल मीडिया
जो रूट ने न्यूजीलैंड के लगभग सभी गेंदबाजों की धुनाई की। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 83.41 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 26 चौके और एक छक्का लगाया। रूट ने इसी सीरीज से पहले इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन का हवाला देकर कप्तानी छोड़ी थी। तब बेन स्टोक्स को टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था। ऐसे में कप्तानी छोड़ने के बाद से रूट ने लगातार दो टेस्ट में दो शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रूट ने 115 रन बनाए थे।
ENG vs NZ: Joe Root becomes number one batter in World Test Championship; scores century againts New Zealand in 2nd Test
जो रूट का शतक - फोटो : अमर उजाला
इस पारी की बदौलत जो रूट मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दो स्थानों की छलांग लगाई। वह नंबर एक पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के मार्नश लाबुशेन से बस 10 रेटिंग पीछे हैं। इसके अलावा रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। 

उन्होंने डब्ल्यूटीसी (WTC) में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। 31 साल के रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 10 शतक लगाए हैं और दूसरे नंबर पर मौजूद लाबुशेन से करीब हजार रन ज्यादा लीड है।
 
खिलाड़ी WTC रन (2019-2022)
जो रूट (इंग्लैंड) 3,137
मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) 2,180
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 1,865
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 1,811
बाबर आजम (पाकिस्तान) 1,614
विज्ञापन
विज्ञापन
ENG vs NZ: Joe Root becomes number one batter in World Test Championship; scores century againts New Zealand in 2nd Test
जो रूट - फोटो : England Cricket/Twitter
जनवरी 2021 से टेस्ट में फेवरेट-4 यानी रूट, विराट कोहली (भारत), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) और केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) के प्रदर्शन की तुलना की जाए तो इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज इस मामले में भी शीर्ष पर हैं। रूट ने जनवरी 2021 के बाद से टेस्ट में 22 मैचों में करीब 60 की औसत से अब तक 2368 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक शामिल है। यानी जनवरी 2021 तक रूट के 17 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक थे, जो कि अब 27 हो चुके हैं।
विज्ञापन
ENG vs NZ: Joe Root becomes number one batter in World Test Championship; scores century againts New Zealand in 2nd Test
जो रूट का शतक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, स्मिथ ने जनवरी 2021 से लेकर अब तक 10 टेस्ट मैचों में 773 रन, कोहली ने 14 टेस्ट में 725 रन और विलियमसन ने पांच टेस्ट में 412 रन बनाए हैं। रूट ने जनवरी 2021 से लेकर अब तक 10 शतक लगाए हैं, जबकि स्मिथ, कोहली और विलियनमसन ने मिलकर सिर्फ दो शतक लगाए हैं। इसमें स्मिथ और विलियमसन का एक-एक शतक है। कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed