फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं 16 जानवर, आपको दिख रहे हैं कितने, सिर्फ एक फीसदी लोग ही दे पा रहे सही जवाब

Mon, 13 Jun 2022 03:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
optical illusion 16 hidden animal in one photo but maximum people only able to see fox
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर - फोटो : Twitter @shwetajagriti

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों आपको कई ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को सिर चकरा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आखों को धोखा देने वाली ज्यादातर तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के लिए सही जवाब देना कठिन होता है। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का 99 फीसदी लोग गलत जवाब देते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर इसी तरह की तस्वीर वायरल हो रही है। 



इंटरनेट पर वायरल यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सही उदाहरण है। अब आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए आपको कितने जानवर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में एक लोमड़ी नजर आ रही है, लेकिन इसमें पूरे 16 जानवर हैं। तेज दिमाग वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद शायद सही जवाब न दे पाएं। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में कितने जानवर हैं और कहां-कहां?

optical illusion 16 hidden animal in one photo but maximum people only able to see fox
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर - फोटो : Pixabay

अगर आप अपना या किसी और का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सही है। तस्वीर देखने में सामान्य है, लेकिन इसमें छिपे जानवरों को खोजना थोड़ा कठिन काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। तभी आप सही जवाब दे सकेंगे। 

optical illusion 16 hidden animal in one photo but maximum people only able to see fox
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर - फोटो : Twitter@shwetajagriti

सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को ध्यान से देखें और बताएं कि इस तस्वीर में कुल कितने जानवर दिख रहे हैं? इस तस्वीर में लोमड़ी के अलावा 15 और जानवर हैं, खड़े हैं या कहीं जंगल में छिपे हैं। आप तस्वीर में बाकी जानवरों को खोजने के लिए हर तरफ नजर दौड़ाइए और बताइए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
optical illusion 16 hidden animal in one photo but maximum people only able to see fox
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर - फोटो : Twitter @shwetajagriti


यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत कराने वाली है। इस तस्वीर को साल 1872 में अमेरिकी प्रिंटमेकर्स क्यूरियर (Currier) ने बनाया था। अब करीब 150 साल बाद इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को घूमा दिया है। अगर आप दूसरे जानवरों को नहीं खोज पा रहे हैं, तो आपकी मदद कर देते हैं। इसके बाद अब आप आसानी से तस्वीर में सभी जानवरों को खोज लेंगे। 

विज्ञापन
optical illusion 16 hidden animal in one photo but maximum people only able to see fox
इस तस्वीर में दिख रहे कितने जानवर - फोटो : Twitter @shwetajagriti

इस तस्वीर में सभी को आसानी से एक लोमड़ी नजर आ रही है। लेकिन उसके चारों तरफ कई जानवर हैं। इस फोटो में घोड़ा, भेड़ का बच्चा और कबूतर समेत कई पक्षी हैं। पेड़ के नीचे आपको एक भेड़ दिखाई देगा, तो वहीं जगली झाड़ियों में एक सूअर छिपा हुआ है। अगर आपने सभी जानवरों को अभी नहीं देख पाए हैं, तो हमने जो तस्वीर शेयर की है उसमें आप देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed