Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Delhi Capitals Assistant Coach Shane Watson says Don't Stand For What Happened; On Rishabh Pant sending Pravin Amre on Field In RR vs DC Clash
{"_id":"62638a58b6d306014c7f31ce","slug":"delhi-capitals-assistant-coach-shane-watson-says-don-t-stand-for-what-happened-on-rishabh-pant-sending-pravin-amre-on-field-in-rr-vs-dc-clash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच वॉटसन का बड़ा बयान, कप्तान ऋषभ पंत की इस हरकत को बताया दुखद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच वॉटसन का बड़ा बयान, कप्तान ऋषभ पंत की इस हरकत को बताया दुखद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:46 AM IST
सार
इस मैच में दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग मैदान पर नहीं पहुंचे थे। पोंटिंग के परिवार के किसी सदस्य के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पांच दिनों तक आइसोलेट रहने को कहा गया है। ऐसे में वॉटसन ही टीम के मुख्य कोच थे।
विज्ञापन
1 of 3
दिल्ली के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में दिल्ली को 36 रन बनाने थे और रोवमन पॉवेल स्ट्राइक पर थे। ओबेड मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर पॉवेल ने छक्का जड़ा।
तीसरी गेंद पर मैकॉय ने यॉर्कर डालना चाहा, लेकिन बॉल फुल टॉस के रूप में पॉवेल के पास आई, जिस पर उन्होंने छक्का जड़ा। इसके बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत समेत डग आउट में बैठी पूरी दिल्ली की टीम इस गेंद को नो बॉल करार देने की मांग करने लगी। उनका मानना था कि गेंद वेस्टलाइन (कमर) से ऊपर थी। हालांकि, फील्ड अंपायर ने इसे एक नॉर्मल फुलटॉस माना।
अंपायर से बहस करते प्रवीण आमरे
बाद में रिप्ले में दिखा भी कि गेंद कमर से ऊपर थी, लेकिन क्रिकेट में अंपायर के फैसले को सर्वोपरि माना जाता है। पंत ने गुस्से में अपने खिलाड़ियों को वापस डग आउट आने के लिए कहा और खेलने से मना करने का इशारा करने लगे। इसके बाद उन्होंने गुस्से में ही कोच प्रवीण आमरे को मैदान पर जाने कहा और अंपायर से बात करने कहा।
2 of 3
खिलाड़ियों को वापस बुलाते पंत
- फोटो : IPL/BCCI
आमरे मैदान पर आए और अंपायर से विरोध जताया। क्रिकेट के नियम के मुताबिक, मैच जारी रहने के वक्त किसी खिलाड़ी या स्टाफ का मैदान पर आना मना है। इस हरकत के लिए बाद में पंत ने माफी भी मांगी। अब दिल्ली की टीम के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने आमरे को मैदान पर भेजने के फैसले का विरोध किया है।
दरअसल, इस मैच में दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग मैदान पर नहीं पहुंचे थे। पोंटिंग के परिवार के किसी सदस्य के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पांच दिनों तक आइसोलेट रहने को कहा गया है। ऐसे में वॉटसन ही टीम के मुख्य कोच थे। वॉटसन ने कहा कि यह घटना निराशाजनक है और फ्रेंचाइजी ऐसा बिलकुल नहीं चाहती थी।
वॉटसन ने कहा- उस आखिरी ओवर में जो हुआ उससे बहुत निराशा हूं। दुर्भाग्य से हम खेल में उस स्थिति में थे, जहां मैच किसी ओर भी जा सकता था। हालांकि, अंत में अंपायर का फैसला ही अंतिम फैसला होता है, चाहे वो गलत हो या सही। आखिर में जो हुआ उसे बिलकुल सही नहीं कह सकते। पिच पर किसी को भेजना बिलकुल सही नहीं है। यह अच्छा व्यवहार नहीं है।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कहा कि यह अंपायर हैं जो खेल को नियंत्रित करते हैं। संगकारा ने कहा- आईपीएल में बहुत दबाव और तनाव होता है। मैच का नतीजा किसी ओर भी जा सकता है। इतने विवाद के बाद भी खेल जारी रहा। मुझे नहीं लगता कि मैं यह तय कर सकता हूं कि क्या स्वीकार्य है और क्या नहीं। अंपायरों के लिए भी काम करना कठिन होता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।