रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक गंभीर रूप ले लिया है। रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों में भीषण हमला कर रही है। रूस का यूक्रेन भी कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। इस युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। पुतिन अपने फिटनेस की वजह से दुनिया में काफी प्रसिद्ध हैं। 69 साल की उम्र में भी पुतिन 'माचो मैन' की तरह दिखते हैं। अब इस बीच ब्रिटेन के एक पूर्व विदेश मंत्री ने पुतिन के बदले चेहरे को लेकर बड़ा दावा किया है।
Vladimir Putin: जानिए क्या है राष्ट्रपति पुतिन के बदले चेहरे का राज, डाॅक्टर ने किया ये बड़ा दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉर्ड ओवेन ने कहा कि पुतिन का चेहरा पूरी तरह से बदल गया है जो अब ओवल शेप का दिखता है। कुछ लोग कहते हैं कि पुतिन ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है या उन्होंने बोटॉक्स इंजेक्शन लिया होगा, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं।
पेशे से डॉक्टर लॉर्ड ओवेन ने दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एनाबोलिक स्टेरॉयड लेते होंगे या वो कोर्टिकोस्टेरॉयड का प्रयोग करते होंगे। लॉर्ड ओवेन का कहना है कि स्टेरॉयड के इस्तेमाल से ही चेहरे में ऐसा बदलाव आता है। लॉर्ड ओवेन ने बताया कि इस दवा का इस्तेमाल करने वाला इंसान आक्रामक भी हो जाता है। लेकिन इससे इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और कोरोना वायरस जल्दी होने का खतरा रहता है।
लॉर्ड ओवेन ने कहा कि इसीलिए पुतिन ने खुद को पूरी तरह से आइसोलेट किया था और वह किसी से मुलाकात नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि पुतिन स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर रहे होंगे। इसकी वजह से ही वह 69 साल की उम्र में भी फिट दिखते हैं।
पुतिन की कई तस्वीरें सामने आती हैं जिसमें उनकी फिटनेस साफ दिखाई देती है। पुतिन जूडो, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन खेलना और घुड़सवारी करना पसंद करते हैं। जुडो में पुतिन ब्लैकबेल्ट हैं और कई बार फाइट करते हुए भी दिखते हैं। अपने आक्रामक रवैये की वजह से वह पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद वद दुनिया के निशाने पर आ गए हैं।