फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: इन 5 खिलाड़ियों ने पंत के शतक पर फेरा पानी, बन गए मैच के हीरो

Fri, 11 May 2018 01:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 11 May 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 Five heroes
srh

सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन (92*) और केन विलियमसन (83*) की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से करारी मात दी। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 42वें मुकाबले में डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 विकेट खोकर 7 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑरेंज आर्मी ने टॉप पर अपनी जगह पुख्ता की। आइये जानते है कि दिल्ली पर हैदराबाद की इस विशाल जीत के 5 हीरो कौन हैः-

शिखर धवन

delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 Five heroes
शिखर धवन

दिल्ली द्वारा मिले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदाराबाद की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एसआरएच को जोरदार झटका लगा। सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (14) को हर्षल पटेल ने LBW आउट किया। इसके बाद शिखर धवन और कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभालते हुए अपनी टीम को जीत तक पहुंचाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 176 रन की नाबाद साझेदारी हुई। धवन ने 50 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की नाबाद पारी खेली।
 

केन विलियमसन

delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 Five heroes
केन विलियमसन - फोटो : ipl

सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (14) के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने धवन के साथ मिलकर नाबाद 176 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 53 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाकिब अल हसन

delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 Five heroes
शाकिब अल हसन

बाएं हाथ के गेंदबाज शाकिब अल हसन ने इस मुकाबले में 4 ओवर्स में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (9) और जेसन रॉय (11) को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

delhi daredevils vs sunrisers hyderabad ipl 2018 match 42 Five heroes
bhuvi

सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्तान और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार इस मुकाबले में थोड़ा मंहगे साबित हुए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (9) को अपना शिकार बनाया। कुमार ने 4 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed