{"_id":"5c5fdabdbdec22739d537e95","slug":"dhoni-stump-out-tim-siefert-video-viral-in-final-t20-against-new-zealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धोनी की चीते सी फुर्ती और बाज सी नजर, यूं किया कीवी बल्लेबाज को ढेर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: धोनी की चीते सी फुर्ती और बाज सी नजर, यूं किया कीवी बल्लेबाज को ढेर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 10 Feb 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले जा रहे तीन मैच की टी-20 सीरीज के फाइनल में एमएस धोनी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए धोनी ने फिर साबित किया कि वे कितने असरदार है।
Trending Videos
2 of 5
Tim Seifert
मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को ओपनर बल्लेबाज टीम सीफर्ट और कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। एक वक्त तो ऐसा था जब इनके बल्ले की धार देख गेंदबाजों के भी पसीने छूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Tim Seifert
लेकिन, तभी कुलदीप यादव के पहले ओवर में विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी ने ऐसी चीते सी फुर्ती दिखाई की ड्रेसिंग रूम तक बैठे कीवी खिलाड़ी थर्रा गए। धोनी ने न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टीम सीफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
4 of 5
Tim Seifert
यह बात उस वक्त की है जब टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों की बुरी तरह धुलाई हो रही थी। तभी 8वें ओवर की चौथी गेंद पर धोनी ने पलक झपकते ही सीफर्ट को स्टंप आउट कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Tim Seifert
फाइनल मुकाबले में खतरनाक होते जा रही सीफर्ट ने 25 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन कुलदीप की फिरकी और धोनी की तेजी में वह ऐसे उलझे कि हारकर अपना विकेट ही गंवा बैठे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।