{"_id":"5b4e90414f1c1b43748b5882","slug":"england-vs-india-third-odi-leeds-records-stumble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENGvIND: इंग्लैंड टीम ने वन-डे सीरीज जीतकर तोड़ दिए टीम इंडिया के कई सपने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvIND: इंग्लैंड टीम ने वन-डे सीरीज जीतकर तोड़ दिए टीम इंडिया के कई सपने
Wed, 18 Jul 2018 06:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जो रूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार को तीसरे व निर्णायक वन-डे में टीम इंडिया को 33 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान विराट कोहली (71) व एमएस धोनी (42) की पारियों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बनाए। जवाब में जो रूट (100*) और कप्तान इयोन मॉर्गन (88*) के दम पर इंग्लैंड ने 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आदिल राशिद को मैन ऑफ द मैच जबकि जो रूट को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस दौरान कई रोचक रिकॉर्ड्स बने। चलिए गौर करते हैं:
2 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया को लगातार 9 द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीत के बाद आखिरकार हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने उसका विजयी रथ रोक दिया। इस तरह टीम इंडिया का 'परफेक्ट 10' वन-डे सीरीज जीतने का सपना टूट गया। अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही परफेक्ट-10 वन-डे सीरीज जीतने का कमाल कर सकी है।
3 of 6
team india
बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 3-0, न्यूजीलैंड को 3-2 (सभी 2016 में), इंग्लैंड को 2-1, वेस्टइंडीज को 3-1, श्रीलंका को 5-0, ऑस्ट्रेलिया को 4-1, न्यूजीलैंड को 2-1, श्रीलंका को 2-1 (सभी 2017 में) और इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया था। याद हो कि इस दौरान टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था, जहां फाइनल में उन्हें पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
`कुलदीप यादव
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार वन-डे सीरीज में शिकस्त मिली। इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार आठ वन-डे सीरीज जीती थी। विराट कोहली भी अपनी कप्तानी में परफेक्ट-10 वन-डे सीरीज जीत का सपना पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन
5 of 6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
टीम इंडिया को 7 साल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी। इंग्लैंड ने इससे पहले 2011 में पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की जीत दर्ज की थी। वैसे, यह इंग्लैंड की लगातार आठवीं सीरीज जीत रही। इससे पहले 2017 में टीम इंडिया ने ही उन्हें 2-1 से हराया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।