सब्सक्राइब करें

पांच का पंच: वो 'पांडव' जिन्होंने मुंबई को पांचवीं बार जिताया 'IPL का महाभारत'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Nov 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Five Star performers of IPL 2020 who help Mumbai Indians clinch their 5th title
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के विजेता की घोषणा हो चुकी है। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हारने के बाद मुंबई ने जबरदस्त वापसी की और अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए ट्रॉफी तक का सफर तय किया। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने मुंबई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

Trending Videos
Five Star performers of IPL 2020 who help Mumbai Indians clinch their 5th title
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan

जसप्रीत बुमराह:
टीम की मुख्य कड़ी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस बार फिर से अपनी गेंदबाजी से मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई। बुमराह ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने 15 मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 15 की औसत से 27 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने दो बार चार विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Star performers of IPL 2020 who help Mumbai Indians clinch their 5th title
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter@IPL

ट्रेंट बोल्ट:
दिल्ली से मुंबई में आए बोल्ट ने इस बार मुंबई के लिए पावरप्ले में जबरदस्त गेंदबाजी के साथ ही डेथ ओवरों में भी बल्लेबाजों को परेशान किया। बोल्ट ने इस सीजन में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 15 मैचों में 25 विकेट चटकाए। उन्होंने मुंबई को कई बार शुरुआती सफलता दिलाई।

Five Star performers of IPL 2020 who help Mumbai Indians clinch their 5th title
ishan kishan

ईशान किशन:
युवा बल्लेबाज ईशान किशन को शुरुआती मैचों में जगह नहीं मिली लेकिन उसके बाद उन्होंने मिले हुए मौके को अच्छे से भुनाया। ईशान ने इस सीजन में खूब छक्के लगाए और जमकर रन बटोरे। उन्होंने टीम को कई मौके पर जीत दिलाई। ईशान ने इस सीजन में मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 14 मैचों में 57 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान चार अर्धशतक भी अपने नाम किए।

विज्ञापन
Five Star performers of IPL 2020 who help Mumbai Indians clinch their 5th title
क्विंटन डिकॉक - फोटो : PTI

क्विंटन डिकॉक:
विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक शुरुआती मैचों में संघर्ष करते नजर आए लेकिन उसके बाद उन्होंने कई मैच जिताऊ ताबड़तोड़ पारियां खेली। डिकॉक ने इस सीजन में 16 मैचों में 36 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 503 रन बनाए। उन्होंने भी इस सीजन में चार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इतना ही नहीं डिकॉक ने विकेट के पीछे भी अच्छी भूमिका निभाई। उन्होंने 18 कैच और चार स्टंपिंग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed