सब्सक्राइब करें

रोहित ने अपने 200वें आईपीएल मैच में हासिल किए कई मुकाम, तोड़े कई तिलिस्म

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Nov 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma achieved many milestones in his 200th IPL match, broke many records
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2020 का अंत धमाकेदार अंदाज में किया। प्लेऑफ से पहले चोटिल होने और फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में खड़े रोहित ने खिताबी मुकाबले में एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन किया और मुंबई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने में सफल रहे। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। आंकड़ों के लिहाज से रोहित के लिए फाइनल मुकाबला बेहद खास बन गया। उन्होंने कई उपलब्धियां अपने नाम की। ऐसे में आइए जानते हैं रोहित की उन सभी उपलब्धियों के बारे में।

Trending Videos
Rohit Sharma achieved many milestones in his 200th IPL match, broke many records
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

रोहित का 200वां आईपीएल मैच 
रोहित शर्मा ने आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनके अलावा चेन्नई के कप्तान धोनी (204) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। रोहित का मुंबई के लिए यह 155वां मैच था। उन्होंने 45 मैच डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma achieved many milestones in his 200th IPL match, broke many records
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

रोहित का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड 
रोहित की कप्तानी में मुंबई का यह चौथा और कुल पांचवां फाइनल था उन्होंने खिताबी मुकाबला न हारने का अपना 100 प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। रोहित के टीम का हिस्सा रहते मुंबई कभी फाइनल नहीं हारी है।

Rohit Sharma achieved many milestones in his 200th IPL match, broke many records
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

तोड़ा सम का तिलिस्म 
मुंबई ने सम (इवन) वर्ष में खिताब न जीतने का तिलिस्म भी तोड़ दिया। मुंबई को 2010 के फाइनल में चेन्नई के हाथों हार मिली थी। जबकि विषम वर्ष (2013, 2015, 2017, 2019) में उसने जीत दर्ज की थी। जीत के बाद बुमराह ने कहा भी कि हम इस बार सम वर्ष में न जीत पाने का सिलसिला खत्म करना चाहते थे। हम बहुत खुश हैं। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की। इसके लिए हमने अन्य टीमों से बहुत पहले तैयारी शुरू कर दी थी। हमें प्रत्येक दो वर्ष बाद खिताब जीतने का तिलिस्म तोड़ना चाहते थे। हमने ऐसा कर दिया।

विज्ञापन
Rohit Sharma achieved many milestones in his 200th IPL match, broke many records
आईपीएल की विजेता मुंबई - फोटो : अमर उजाला (ग्राफिक्स रोहित झा)

लगातार दो खिताब जीतने वाले दूसरे कप्तान
रोहित लगातार दो बार खिताब (2019, 2020) जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए। उन्होंने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी (2010, 2011) की बराबरी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed