फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर पर पूर्व पाक खिलाड़ी मियांदाद की गीदड़ भभकी, कहा-तलवार से इंसान क्यों नहीं मार सकता

Mon, 02 Sep 2019 06:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 02 Sep 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
Former Pakistani cricketer Javed Miandad threat to India over Kashmir
जावेद मियांदाद

भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान में कोहराम मचा हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर वहां के मंत्री और यहां तक कि पूर्व क्रिकेटर भी इस मुद्दे पर बिना सिर पैर वाले बयान दे रहे हैं। हिंदुस्तान को धमकियां देने के कारण पाक के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद चर्चा में हैं और गीदड़भभकी जमकर दे रहे हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वो सड़क पर तलवार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई है और वो विवादित बयान देते दिख रहे हैं।

Former Pakistani cricketer Javed Miandad threat to India over Kashmir
जावेद मियांदाद - फोटो : social Media

जावेद मियांदाद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि 'कश्मीरी भाइयों फिक्र मत करो हम आपके साथ हैं। मेरे पास बल्ला भी है, पहले छक्का मारा था, अब ये तलवार भी है। बल्ला भी तेज था अब तलवार भी तेज है। जब मैं बल्ले से छक्का मार सकता हूं तो इस तलवार से इंसान क्यों नहीं मार सकता।'

 
 
Former Pakistani cricketer Javed Miandad threat to India over Kashmir
जावेद मियांदाद

ये कोई पहली बार नहीं है, जब मियांदाद कश्मीर मुद्दे पर ऐसे बयान दिए हों, इससे पहले वह भारत को परमाणु बम की धमकी भी दे चुके हैं। जावेद मियांदाद ने कहा था कि मैं पहले भी कह चुका हूं भारत एक डरपोक देश है। अभी तक इन्होंने किया क्या है? परमाणु बम हमने ऐसे ही नहीं रखा है, हमने चलाने के लिए रखा हुआ है। हमें मौका चाहिए और हम साफ कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Pakistani cricketer Javed Miandad threat to India over Kashmir
शाहिन अफरीदी-नरेंद्र मोदी - फोटो : social Media

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहनकर पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि आप (मोदी) और आपके समर्थकों ने भारत की छवि को बुरी तरह खराब किया है। भारत में कुछ पढ़े-लिखे लोग हैं, जो समझदारी की बात कर रहे हैं। आपको उन्हें सुनने की जरूरत है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा कि जब आपकी मौत होगी तो हिटलर के रूप में पहचाने जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed