{"_id":"5cda73babdec220769793db9","slug":"from-top-players-to-super-flop-players-here-is-some-highlights-of-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019 का पूरा लेखा-जोखा, जब जीरो बने हीरो और हीरो बन गए जीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019 का पूरा लेखा-जोखा, जब जीरो बने हीरो और हीरो बन गए जीरो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 14 May 2019 01:32 PM IST
सार
बमुश्किल एक करोड़ में खरीदे गए ताहिर ले उड़े पर्पल कैप
20 लाख वाले श्रेयस गोपाल ने लिए 20 विकेट
आठ करोड़ 40 लाख में उनादकट, वरुण चक्रवर्ती पर खेला गया दांव गया बेकार
भारी भरकम राशि में खरीदे गए कॉलिन इनग्राम, शिवम दुबे, प्रभसिमरन भी नहीं चले
एक से दो करोड़ी गेल, हरभजन, इशांत, बेयरेस्टो का जमकर चला सिक्का
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2019
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
IPL की बोली में टीम मालिकों की नजर में तुरुप का इक्का बनकर उनकी जेब खाली कराने वाले क्रिकेटर फुस्स साबित हुए हैं। वहीं जिन क्रिकेटर्स को बेहद कम बोली में बमुश्किल खरीदा गया वह हीरो साबित हुए।
चेन्नई के लिए महज एक करोड़ रुपये में खरीदे गए दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर सर्वाधिक 26 विकेट लेकर पर्पल कैप ले उड़े तो राजस्थान रॉयल्स के लिए महज 20 लाख रुपये में खेलने वाले कर्नाटक के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 14 मैचों में 20 विकेट झटककर सभी को हैरान कर दिया।
राजस्थान और पंजाब ने जयदेव उनादकट और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा, लेकिन दोनों अपने कप्तानों का दिल नहीं जीत पाए।
Trending Videos
2 of 4
डेविड वॉर्नर
वॉर्नर ने सनराइजर्स का पैसा वसूल कराया
ऑरेंज कैप हासिल करने वाले डेविड वॉर्नर ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने हैदराबाद का पूरी तरह पैसा वसूल कराया। उन्हें 12.5 करोड़ में खरीदा गया था इसके बदले वार्नर ने 12 मैचों में 143.86 के स्ट्राइक रेट के साथ 692 रन बनाए। इसी तरह कोलकाता की ओर से साढ़े आठ करोड़ में खरीदे गए आंद्रे रसेल ने 204.8 के स्ट्राइक रेट के साथ 14 मैचों में 510 रन बनाए। इसी तरह मोटी राशि में खरीदे गए सैम करन, ऋषभ पंत, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली ने भी अपने टीम मालिकों को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
जॉनी बेयरस्टो
टी-20 और वन डे से बाहर हो गए 1.1 करोड़ में दिल्ली की ओर से खरीदे गए इशांत शर्मा ने 13 विकेट झटके। दो-दो करोड़ में खरीदे गए हरभजन सिंह और क्रिस गेल ने 11 मैच में 16 विकेट और 13 मैचों में 490 रन बनाए।
2.2 करोड़ में हैदराबाद की ओर से खरीदे गए जॉनी बेयरेस्टो ने तो 10 मैचों में 157.24 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए। 80 लाख में लिए गए दीपक चाहर ने 17 मैचों में 22 और 1.90 करोड़ में मुंबई की ओर से लिए गए उनके भाई राहुल चाहर ने 13 मैचों में 13 विकेट झटके।
तीन करोड़ी खलील अहमद भी चले उन्होंने नौ मैचों में 19 विकेट लिए तो 2.8 करोड़ में मुंबई की ओर से लिए गए क्विंटन डीकॉक ने 16 मैचों में 529 रन बनाए।
4 of 4
वरूण चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
छुपे रुस्तमों पर दांव गया बेकार
8.4 करोड़ में लिए गए वरुण चक्रवर्ती को सिर्फ एक मैच खिलाया गया जिसमें उन्हें तीन ओवरों में 35 रन पड़े और एक विकेट मिला। 4.8 करोड़ में पंजाब की ओर से लिए गए प्रभसिमरन ने एक मैच में 16 रन बनाए।
बैंगलोर की ओर से पांच करोड़ में लिए गए शिवम दुबे चार मैचों में 44 रन बनाए। पांच-पांच करोड़ में चेन्नई और कोलकाता की ओर से लिए गए मोहित शर्मा और कार्लोस ब्रेथवेट के लिए हिस्से में एक और दो मैच आए। दिल्ली की ओर से 6.4 करोड़ में लिए गए कॉलिन इंग्राम ने 18.4 की औसत से 12 मैचों 184 रन बनाए।
जयदेव उनादकट ने 11 मैच में 10 विकेट लिए और उनका इकोनॉमी 10.66 रहा। 12.5 करोड़ में लिए गए बेन स्टोक्स और 12 करोड़ में खरीदे गए स्टीव स्मिथ भी राशि के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।