{"_id":"66d4386795132250ef0740c0","slug":"gambhir-leaves-an-impact-wherever-he-goes-jonty-rhodes-praised-indian-team-coach-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jonty Rhodes-Gambhir: 'गंभीर जहां भी जाते हैं प्रभाव छोड़ते हैं', जोंटी रोड्स ने भारतीय टीम के कोच की तारीफ की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jonty Rhodes-Gambhir: 'गंभीर जहां भी जाते हैं प्रभाव छोड़ते हैं', जोंटी रोड्स ने भारतीय टीम के कोच की तारीफ की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:18 PM IST
सार
रोड्स लखनऊ की टीम के फील्डिंग कोच हैं और उन्होंने इस आईपीएल टीम के मेंटर के रूप में जहीर खान की नियुक्ति की सराहना की।
विज्ञापन
1 of 3
गंभीर को लेकर रोड्स का बयान आया है
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि भारत के नये मुख्य कोच गौतम गंभीर किसी भी टीम के साथ तुरंत प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं और उनके रहते हुए भारतीय टीम और मजबूत होगी। रोड्स ने कहा, 'गंभीर जहां भी जाते हैं अपना प्रभाव छोड़ते हैं। हमने देखा है कि जब वह लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े तो उन्होंने किस तरह से तुरंत प्रभाव छोड़ा।' उन्होंने कहा, 'वह बेहद व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। वह हमेशा अपने मन की सुनते हैं। गंभीर अपने काम में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते और उनके रहते हुए भारतीय टीम और अधिक मजबूत होगी।'
2 of 3
संजीव गोयनका और जहीर खान
- फोटो : PTI
रोड्स लखनऊ की टीम के फील्डिंग कोच हैं और उन्होंने इस आईपीएल टीम के मेंटर के रूप में जहीर खान की नियुक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा, 'आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको शांत दिमाग वाले लोगों की जरूरत पड़ती है। अगर भावनाएं आप पर हावी होने लगती हैं तो इसका असर डगआउट या मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी पर पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में जाक (ज़हीर) जैसे किसी व्यक्ति का होना बहुत अच्छा है।'
3 of 3
गंभीर को लेकर रोड्स का बयान आया है
- फोटो : Twitter
रोड्स ने युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी की तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज बल्लेबाज हर्शल गिब्स से की। बडोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच में 19 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। रोड्स ने कहा, 'वह मुझे कुछ हद तक हर्शल गिब्स की याद दिलाता है। उसके पास जबरदस्त हिटिंग क्षमता है। वह पारंपरिक और अपरंपरागत दोनों तरह के शॉट अच्छी तरह से खेल सकता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।