टी-20 क्रिकेट का खेल ऐसा रोमांचक होता है, जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। इंग्लैंड में विश्व खत्म होने के बाद इन दिनों टी-20 ब्लास्ट का सीजन खेला जा रहा है। रोज रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को ओवल के मैदान ग्लैमॉर्गन और सर्रे के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें चौके-छक्के नहीं बल्कि विकटों की झड़ी लग गई। दो ओवर में ही ग्लैमॉर्गन के छह विकेट ताश के पत्तों की तरह बिखर गए और ग्लैमॉर्गन की पूरी टीम सिर्फ 44 रन पर ऑलआउट हो गई।
दो ओवर में गिरे छह विकेट, महज 44 रन पर पूरी टीम लौटी पवेलियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्रे की टीम ने ओवल के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए ग्लैमॉर्गन को 142 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैमॉर्गन की टीम 13वें ओवर में महज 44 रन पर ही सिमट गई और सर्रे ने 97 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। ग्लैमॉर्गन ने अपने पहले पांच विकेट 33 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद आखिरी के 5 विकेट सिर्फ 11 रन पर गिर गए।
सर्रे टीम के जीत के हीरो रहे टॉम करन और इमरान ताहिर ने मिलकर दो ओवर में ही ग्लैमॉर्गन के छह बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। करन ने दो ओवर में सिर्फ तीन रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिसमें हैट्रिक भी शामिल है। जबकि ताहिर ने तीन ओवर में आठ देकर देकर तीन विकेट हासिल किए। ताहिर ने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। ताहिर के पास भी हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वह चूक गए।
टॉम करन ने अपनी हैट्रिक में सबसे पहले उन्होंने डेविड लॉयड को 4 रनों पर बोल्ड कर अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद कॉलिन इनग्राम को स्लिप में कैच कराया और अगली गेंद पर करन ने बिली रूट को भी स्लिप में कैच कराकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ एक रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।
A Test match-style @VitalityBlast hat-trick for Tom Curran 🔥 pic.twitter.com/9wQ7cdpMCI