{"_id":"62722cbe201d59615626f97c","slug":"gt-vs-pbks-photos-preity-zinta-pretty-smile-after-punjab-kings-win-rashid-khan-probed-livingstone-s-bat-after-seeing-the-117m-long-six-ipl-2022-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GT vs PBKS Photos: प्रीति की 'प्रिटी स्माइल' पर फिदा हुए फैन्स, 117 मी. लंबे छक्के को देखकर राशिद ने की लिविंगस्टोन के बल्ले की जांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs PBKS Photos: प्रीति की 'प्रिटी स्माइल' पर फिदा हुए फैन्स, 117 मी. लंबे छक्के को देखकर राशिद ने की लिविंगस्टोन के बल्ले की जांच
Wed, 04 May 2022 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 May 2022 02:03 PM IST
सार
मैच में जीत हासिल करने के बाद प्रीति जिंटा मुस्कुराती हुई नजर आईं। इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। प्रीति इसमें ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2022 के 48वें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए पंजाब टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा भी स्टेडियम में पहुंची थीं। जीत के बाद वह बेहद खुश नजर आईं। पंजाब ने सीजन में अपना पांचवां मैच जीता। इस जीत के बाद टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 62 नाबाद रन की पारी खेली।
प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
मैच में जीत हासिल करने के बाद प्रीति जिंटा मुस्कुराती हुई नजर आईं। इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। प्रीति इसमें ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके इस अंदाज को देखकर फैन्स कमेंट में तारीफ किए बिना नहीं रह सके।
A well deserved win @PunjabKingsIPL 👏
— PreityZintaFrance (@FCfrenchPZ) May 3, 2022
📹 : by @realpreityzinta on instagram pic.twitter.com/Srx6LQZDQl
कगिसो रबाडा
- फोटो : IPL/BCCI
कगिसो रबाडा अपने पहले ओवर में काफी महंगे साबित हुए थे। उनके इस ओवर में शुभमन गिल ने लगातार दो चौके लगाए तो वहीं आखिरी गेंद पर साहा ने भी चौका लगाया। पहले ओवर से कुल 13 रन आए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापसी की और गुजरात के चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इसमें ऋद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, राशिद खान और लोकी फर्ग्यूसन के विकेट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप से भिड़ते शुभमन
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात को पारी के तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। ओवर की पहली ही गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में गिल रन आउट हो गए। ऋषि धवन ने उन्हें शानदार थ्रो पर पवेलियन भेजा। उन्होंने आउट होने से पहले छह गेंदों पर नौ रन बनाए। रन आउट होने के बाद शुभमन पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा से भिड़ गए। दरअसल, संदीप थ्रो को कलेक्ट करने के लिए नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे और शुभमन उनसे टकरा गए थे। शुभमन का मानना था कि संदीप से टकराने के बाद उनकी स्पीड कम हो गई थी। यह पंजाब के लिए महत्वपूर्ण विकेट था क्योंकि शुभमन ने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 96 रन बनाए थे।
संदीप और शुभमन
संदीप और शुभमन
विज्ञापन
साई सुदर्शन
- फोटो : IPL/BCCI
ऋद्धिमान साहा 17 गेंदों में 21 रन, हार्दिक पांड्या सात गेंदों में एक रन, डेविड मिलर 14 गेंदों में 11 रन और राहुल तेवतिया 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया और फिर राशिद खान को चलता किया। राशिद खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी संभाली और सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाकर गुजरात को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वह 50 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे।