{"_id":"626e0e6592824b728938e484","slug":"gt-vs-rcb-and-mi-vs-rr-matches-highlights-in-hindi-rohit-sharma-and-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL in Photos: रोहित के जन्मदिन पर मुंबई ने पूरी की उनके फैंस की इच्छा, सिद्धार्थ कौल ने बेटी को दिया फ्लाइंग किस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL in Photos: रोहित के जन्मदिन पर मुंबई ने पूरी की उनके फैंस की इच्छा, सिद्धार्थ कौल ने बेटी को दिया फ्लाइंग किस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 01 May 2022 10:06 AM IST
सार
आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम ने आखिरकार पहली जीत हासिल कर ली है। रोहित के जन्मदिन के मौके पर टीम ने जीत के साथ उन्हें तोहफा दिया। वहीं बैंगलोर के सिद्धार्थ कौल ने बेटी को फ्लाइंग किस दिया।
विज्ञापन
1 of 14
आईपीएल 2022 में शनिवार का रोमांच
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम ने आखिरकार पहली जीत हासिल कर ली है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया। वहीं दिन के पहले मैच में गुजरात ने आरसीबी को हराकर आठवीं जीत हासिल की। अब गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब है। आरसीबी और गुजरात के मैच में विराट ने फॉर्म में वापसी की और अर्धशतक लगाया। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जमकर उनका उत्साहवर्धन किया। बैंगलोर के सिद्धार्थ कौल ने बेटी को फ्लाइंग किस दिया। दूसरे मैच में रोहित के जन्मदिन के मौके पर मुंबई ने जीत के साथ उन्हें तोहफा दिया।
गुजरात और बैंगलोर के मैच में हार्दिक की पत्नी नताशा भी मैच देखने पहुंची थीं, लेकिन हार्दिक के सस्ते में आउट होने पर वो निराश हो गईं।
2 of 14
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। रोहित के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस ने मुंबई की टीम से खास मांग की थी। रोहित के फैन इस मैच में एक पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें लिखा था कि वो आज मुंबई को जीतते हुए देखने के लिए आए हैं। मुंबई ने इस बार अपने फैंस को निराश नहीं किया और शानदार जीत दर्ज की।
3 of 14
सिद्धार्थ कौल
- फोटो : IPL/BCCI
दिन के पहले मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मैदान से अपनी बेटी को फ्लाइंग किस दिया। कौल लंबे समय तक हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे हैं और इस टीम के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन आरसीबी में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी यह मैच देखने पहुंची थीं। यह हार्दिक का 100वां मैच था। हालांकि, हार्दिक इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और उनके आउट होने पर नताशा निराश हो गईं। गुजरात की टीम ने यह मैच जीत लिया और नताशा मैच के बाद खुश नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 14
अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए यह दिन बेहद खास रहा। लंबे समय से रनों के लिए जूझ रहे विराट कोहली ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और अनुष्का ने जमकर उनका उत्साहवर्धन किया। हालांकि, विराट की पारी उनकी टीम को मैच नहीं जिता सकी और बैंगलोर यह मैच हार गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।