{"_id":"6251057e00d4b75519507949","slug":"gujarat-titans-vs-punjab-kings-match-photo-story-natasha-and-ashita-happy-over-their-husband-fours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GT vs PBKS Photos: हार्दिक की बल्लेबाजी से खुश हुईं नताशा तो राहुल की गेंदबाजी देख चहक उठीं ईशानी, देखें मैच के रोमांचक पल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs PBKS Photos: हार्दिक की बल्लेबाजी से खुश हुईं नताशा तो राहुल की गेंदबाजी देख चहक उठीं ईशानी, देखें मैच के रोमांचक पल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:28 AM IST
सार
पंजाब के खिलाफ मैच में हार्दिक की पत्नी नताशा और राहुल की पत्नी ईशानी भी उनके समर्थन में पहुंची थीं।
विज्ञापन
1 of 11
हार्दिक की पत्नी नताशा (बाएं) और राहुल की पत्नी ईशानी (दाएं)
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात टाइटंस ने अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन गुजरात ने सिर्फ चार विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने शानदार 96 रन बनाए। वहीं राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंद में छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा और राहुल चाहर की पत्नी ईशानी भी यह मैच देखने पहुंची थीं। नताशा के लिए यह मैच बहुत ही खास रहा क्योंकि हार्दिक की टीम ने लगातार तीसरी जीत हासिल की।
Trending Videos
2 of 11
नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी यह मैच देखने पहुंची थीं। हार्दिक के लिए यह मैच बहुत ही शानदार रहा। पहले उन्होंने विपक्षी कप्तान मयंक अग्रवाल को आउट करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्ले के साथ 27 रन की पारी खेली। हालांकि, हार्दिक मैच जिताने से पहले रन आउट हो गए, लेकिन राहुल तेवतिया ने उनकी मेहनत बेकार नहीं जाने दी और अपनी टीम को मैच जिता दिया। हार्दिक की गेंदबाजी और बल्लेबाजी देखकर नताशा बेहद खुश हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
ईशानी सफेद ड्रेस में अपने पति राहुल चाहर को सपोर्ट करने पहुंचीं
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल चाहर की पत्नी ईशानी भी यह मैच देखने पहुंची थीं। पहली पारी में राहुल ने बल्ले के साथ कमाल किया तो ईशानी बेहद खुश नजर आईं। वहीं पंजाब की हार के बाद ईशानी निराश हो गईं। हालांकि, राहुल ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम को मैच में वापस लाए थे, लेकिन आखिरी गेंद में पंजाब की टीम यह मैच हार गई। सफेद कपड़ो में पहुंची ईशानी टीम की हार के बाद निराश दिखीं।
4 of 11
पंजाब की हार से निराश फैंस
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के फैंस के लिए यह मैच निराशाजनक रहा। उनकी टीम ने एक बार फिर निराश किया और जीत के करीब पहुंचकर यह मैच गंवा दिया। पहले मैच में 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करने वाली पंजाब की टीम इस मैच में 189 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई। पिछले तीन में दो मैच हारकर पंजाब की टीम मुश्किल में फंसती दिख रही है।
विज्ञापन
5 of 11
शुभमन गिल और राहुल तेवतिया
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए इस मैच में शुभमन गिल और राहुल तेवतिया ने कमाल का प्रदर्शन किया। यही दोनों इस मैच के हीरो रहे। जहां गिल ने 59 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं तेवतिया ने सिर्फ तीन गेंद में 13 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिता दिया। मैच खत्म होने के बाद दोनों ने साथ में फोटो खिंचाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X