इस बात में किसी को कोई शक नहीं कि विराट कोहली मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में रन बनाने वाले कोहली शुरू से ही आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए खेल रहे हैं।
कोहली को अपनी आईपीएल टीम में चाहता था टीम इंडिया का यह खिलाड़ी
2 of 5
विराट कोहली, हरभजन सिंह
- फोटो : ESPN
उस समय शायद ही किसी ने यह सोचा हो कि अंडर-19 का यह कप्तान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनेगा। दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज विराट कोहली के मुरीद हैं। इसी में एक नाम टीम इंडिया के ऑफस्पिनर हरभजन सिंह का है।
कोहली को अपनी आईपीएल टीम में चाहता था टीम इंडिया का यह खिलाड़ी
3 of 5
विराट कोहली और हरभजन सिंह
- फोटो : IBTimes
कोहली को अपना ‘छोटा भाई’ बताने वाले भज्जी ने कहा कि वो चाहते थे कि कोहली उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने। गौरतलब है कि पहसे संस्करण से ही भज्जी मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। वो चाहते थे कि कोहली बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनें।
कोहली को अपनी आईपीएल टीम में चाहता था टीम इंडिया का यह खिलाड़ी
4 of 5
विराट कोहली और हरभजन सिंह
- फोटो : Zimbio
भज्जी ने कहा कि कोहली एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। लेकिन सचिन तेंदुलकर हमेशा नंबर वन रहेंगे। विराट कोहली न केवल खुद फिट हैं, बल्कि दूसरों को भी फिट रहने की प्रेरणा देते हैं। यही बात उनके खेल के स्तर को बढ़ा देती है।
कोहली को अपनी आईपीएल टीम में चाहता था टीम इंडिया का यह खिलाड़ी
5 of 5
विराट कोहली और हरभजन सिंह
आईपीएल की शुरुआत में ही विजय माल्या ने कोहली को 30 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपए) में खरीदा था। विराट कोहली और हरभजन सिंह दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपील के सभी संस्करण एक टीम से ही खेले हैं।