{"_id":"5dc6e5e88ebc3e5aea7bd5fa","slug":"ind-v-ban-yuzvendra-chahal-set-to-become-fastest-india-bowler-to-take-50-t20-wickets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागपुर टी-20 में एक विकेट लेते ही चहल रच देंगे इतिहास, बुमराह और अश्विन से निकल जाएंगे आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नागपुर टी-20 में एक विकेट लेते ही चहल रच देंगे इतिहास, बुमराह और अश्विन से निकल जाएंगे आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 10 Nov 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक खास उपलब्धि से बस एक कदम दूर हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दो विकेट लेने के साथ ही चहल के नाम 49 विकेट दर्ज हो गए थे और अब वो 50 टी-20 विकेट लेने से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
Trending Videos
2 of 5
Yuzvendra Chahal
चहल अगर नागपुर में आखिरी मैच में एक विकेट ले लेते हैं तो वे टी-20 क्रिकेट में 50 या उससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। इतना ही नहीं चहल टी-20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय और विश्व के पांचवें गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : bcci
बता दें कि भारत की तरफ से बुमराह ने 41 मैचों और अश्विन ने 42 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि सबसे तेज 50 विकेट झटकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम हैं, इन्होने 26 मैचों में ही ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया था।
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
चहल द्वारा मैच में दो विकेट लेते ही वे विकेटों के मामले में जसप्रीत बुमराह की बराबरी भी कर लेंगे। भारत की तरफ से सबसे अधिक टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है। अश्विन ने अब तक 46 मैचों में 52 विकेट चटकाए हैं। अश्विन के अलावा बुमराह ने 42 मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं। इनके अलावा चहल ने अब तक खेले 33 मैचों में 49 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social Media
टी-20 क्रिकेट में फिलहाल सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज है। मलिंगा ने 79 मैचों में कुल 106 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।