{"_id":"5d6cc6748ebc3e93bc198438","slug":"ind-v-wi-rishabh-pant-surpasses-ms-dhoni-to-achieve-fastest-fifty-dismissals-in-test-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बल्ले से निराश करने के बावजूद ऋषभ पंत ने बनाया कीर्तिमान, धोनी को पीछे कर निकले सबसे आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बल्ले से निराश करने के बावजूद ऋषभ पंत ने बनाया कीर्तिमान, धोनी को पीछे कर निकले सबसे आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का वेस्टइंडीज दौरा कुछ खास नहीं रहा है और उन्होंने टी-20, वन-डे और टेस्ट सीरीज में मिलाकर मात्र एक अर्धशतक लगाया है। बल्लेबाजी में निराश करने के बावजूद ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में कमाल कर दिया है। उन्होंने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : Indian Express
ऋषभ पंत अब विकेट के पीछे सबसे कम टेस्ट मैचों में सबसे तेज 50 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन हासिल की।
3 of 5
rishabh pant
जमैका में चल रहे टेस्ट के तीसरे दिन पंत ने इशांत शर्मा की गेंद पर क्रैग ब्रेथवेट का कैच पकड़ने के साथ ही ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। ऋषभ पंत ने ये कारनामा मात्र 11 टेस्ट मैचों में ही कर लिया वहीं धोनी को इसके लिए 15 टेस्ट मैचों का सफर तय करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
टेस्ट में विकेट के पीछे सबसे तेज 50 शिकार करने के मामले में जॉनी बेयरस्टो, टिम पेन और मार्क बाउचर ही पंत से आगे हैं। इन सभी ने ये उपलब्धि अपने 10वें टेस्ट में ही हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत और एबी डीविलियर्स
21 वर्षीय ऋषभ पंत इससे पहले पिछले साल दिसंबर में एक टेस्ट मैच में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा 11 शिकार करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। साथ ही टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 21 कैच पकड़कर विकेट के पीछे अधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।