{"_id":"66e92236f3436a792d07ecb7","slug":"ind-vs-ban-test-2024-spinners-in-india-squad-for-bangladesh-test-series-ashwin-jadeja-and-kuldeep-yadav-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: चेन्नई में तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है भारत, अश्विन-जडेजा के अलावा कौन दावेदार? जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: चेन्नई में तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है भारत, अश्विन-जडेजा के अलावा कौन दावेदार? जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:01 PM IST
सार
पहले मुकाबले की प्लेइंग 11 में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का खेलना तय माना जा रहा है। वहीं, तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के चुने जाने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन-रवींद्र जडेजा-अक्षर पटेल-कुलदीप यादव
- फोटो : BCCI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच स्पिनर्स के लिए हमेशा से मददगार होती है। ऐसे में पहले मुकाबले में टीम इंडिया तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।
Trending Videos
2 of 4
रवींद्र जडेजा-रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : @BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 19 सितंबर से खेला जाएगा। इएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई में लाल मिट्टी की पिच का उपयोग किया जा सकता है। ऐसे में पिच में उछाल और तेजी भी देखने को मिल सकती है। यहां की उमस भरी गर्मी को ध्यान रखते हुए रोहित शर्मा और गौतम गंभीर तीन स्पिनर्स को मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कुलदीप-अक्षर-पंत
- फोटो : @BCCI
पहले मुकाबले की प्लेइंग 11 में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का खेलना तय माना जा रहा है। वहीं, तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के चुने जाने की संभावना है। तीसरे स्पिनर की दौड़ में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आकाश दीप और यश दयाल शामिल हैं। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप और ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बीच टीम में जगह बनाने की जंग है। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कप्तान कुलदीप पर भरोसा जता सकते हैं। इस स्थिति में में पिछले कुछ समय से अपने ऑलराउंड खेल से लगातार प्रभावित करने वाले अक्षर पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता है।
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
लाल मिट्टी की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। वहीं, चेपॉक की पिच हमेशा से स्पिनर्स के मुफीद रही है। 2021 में भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले चेन्नई में खेले थे। मेहमानों ने पहला मुकाबला 227 रन से जीता था जबकि दूसरा मैच भारत ने 317 से अपने नाम किया था। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम किया था। पहले और दूसरे टेस्ट के नतीजों में बदलाव का कारण पिच ही थी। पहले मुकाबले के लिए लाल मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था, जबकि दूसरे मैच में लाल मिट्टी की लेयर थी जिस पर ब्लैक कॉटन मिट्टी की टॉप लेयर थी। इस स्थिति में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को गेंदबाजी आक्रमण को लेकर जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X