फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: SENA देशों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, वसीम अकरम को पीछे छोड़ा

Sun, 22 Jun 2025 08:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Jun 2025 08:52 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में बुमराह की भूमिका अहम रहने वाली है और उन्होंने पहले मैच में यह साबित भी किया है। लीड्स में बूम-बूम बुमराह का जलवा देखने मिला और उन्होंने इसके साथ ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st Test 2025 Jasprit Bumrah Highest Wicket-Taking Asian Bowler in SENA Countries Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
loader
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक तीन विकेट लिए और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। बुमराह भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज हैं और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं। बुमराह ने इस मैच की पहली पारी में अपना दम दिखाया है और ओली पोप तथा बेन डकेट की साझेदारी के बीच यह भारतीय तेज गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहा। 
IND vs ENG 1st Test 2025 Jasprit Bumrah Highest Wicket-Taking Asian Bowler in SENA Countries Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
अब तक तीनों विकेट बुमराह के नाम 
भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी। इंग्लैंड ने ओली पोप के शतक और बेन डकेट के अर्धशतक की मदद से स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 209 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 262 रन पीछे चल रही है। दिन के खेल की समाप्ति तक पोप 100 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए पहली पारी में अब तक तीनों विकेट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने झटके हैं। 
IND vs ENG 1st Test 2025 Jasprit Bumrah Highest Wicket-Taking Asian Bowler in SENA Countries Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI X
बुमराह ने दिया शुरुआती झटका 
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रावले को सस्ते में आउट किया था। इसके बाद भारत ने कुछ मौके गंवाए जिससे इंग्लैंड को संभलने का मौका मिला। भारत के सबसे बेहतरीन फील्डिरों में से एक रवींद्र जडेजा ने 15 रन के स्कोर पर बेन डकेट का कैच छोड़ा था जिसका इस इंग्लिश बल्लेबाज ने बखूबी फायदा उठाया। डकेट ने ओली पोप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े। बुमराह ने क्रावले के अलावा डकेट और जो रूट को भी आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 1st Test 2025 Jasprit Bumrah Highest Wicket-Taking Asian Bowler in SENA Countries Stats
भारतीय टीम - फोटो : ANI
बूम-बूम बुमराह का जलवा
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में बुमराह की भूमिका अहम रहने वाली है और उन्होंने पहले मैच में यह साबित भी किया है। लीड्स में बूम-बूम बुमराह का जलवा देखने मिला और उन्होंने इसके साथ ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। बुमराह सेना देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह के सेना देशों में अब 147 विकेट हैं, जबकि इन देशों में अकरम ने 146 विकेट लिए हैं। वहीं, भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले 141 विकेट के साथ तीसरे और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा 130 विकेटों के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं।

SENA देशों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज
गेंदबाज विकेट
जसप्रीत बुमराह 147
वसीम अकरम 146
अनिल कुंबले 141
इशांत शर्मा 130
मोहम्मद शमी 123
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed