{"_id":"6874778101468bf55200fe11","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-we-are-sitting-pretty-as-we-ve-got-solid-batters-in-dressing-room-says-washington-sundar-2025-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारतीय टीम जीत के लिए आश्वस्त, वॉशिंगटन सुंदर बोले- ड्रेसिंग रूम में अब भी कई मजबूत बल्लेबाज मौजूद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारतीय टीम जीत के लिए आश्वस्त, वॉशिंगटन सुंदर बोले- ड्रेसिंग रूम में अब भी कई मजबूत बल्लेबाज मौजूद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Jul 2025 08:50 AM IST
सार
भारत के पास ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ही उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो बल्लेबाजी कर सकते हैं। टीम इंडिया को अभी भी 135 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुंदर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का मानना है कि ड्रेसिंग रूम में मजबूत बल्लेबाजों की मौजूदगी भारत को लॉर्ड्स की मुश्किल पांचवें दिन इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद करेगी। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, कप्तान शुभमन गिल और नाइट वॉचमैन आकाश दीप पवेलियन लौट चुके हैं। टीम इंडिया को अभी भी 135 रन बनाने हैं और उसके छह विकेट शेष हैं।
2 of 5
सुंदर
- फोटो : ANI
भारत के पास ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ही उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो बल्लेबाजी कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की भी जरूरत पड़ सकती है। इससे पहले सुंदर के चार विकेट ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रन पर समेट दिया था। सुंदर ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'हम बहुत सी चीजें वैसी ही चाहते हैं जैसी हम उम्मीद करते हैं, लेकिन हां, हम किसी भी दिन इस चुनौती स्वीकार करेंगे। हम पांचवें दिन सच में सकारात्मक परिणाम देंगे। हमारे ड्रेसिंग रूम में कुछ मजबूत बल्लेबाज हैं। यह हर तरह से रोमांचक है। आप जानते हैं, लॉर्ड्स में टेस्ट जीतना अद्भुत होगा। इसलिए मुझे लगता है कि हम काफी अच्छी स्थिति में हैं।'
3 of 5
सुंदर
- फोटो : ANI
ऑलराउंड क्षमता के कारण कुलदीप यादव पर सुंदर को तरजीह दी गई और उन्होंने अपने चयन को सही साबित किया और विरोधी टीम को करारा जवाब दिया। सुंदर ने कहा, 'निश्चित रूप से, गेंद के साथ मेरे लिए यह सबसे अच्छे दिनों में से एक था। खासकर भारत के बाहर। लेकिन हां, इस टेस्ट मैच से पहले मेरे पास कुछ ठोस योजनाएं थीं और मैं उन्हें पहली और दूसरी पारी में लागू करना चाहता था। खेल के अलग-अलग चरणों में मुझे अलग-अलग भूमिकाएं सौंपी जाती हैं। मैं कहूंगा कि यहीं से टेस्ट क्रिकेट और भी रोमांचक हो जाता है क्योंकि आपको पांचवें दिन अपनी मानसिकता को बदलना पड़ता है और पहले दिन की तुलना में थोड़ा अलग क्रिकेटर बनना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : bcci-x
वॉशिंगटन ने कहा कि उन्हें फॉर्म में चल रहे जेमी स्मिथ को आउट करने में मजा आया। क्या वह सोमवार को जीत की कल्पना कर रहे हैं? इसके जवाब में सुंदर ने कहा, 'लॉर्ड्स में एक टीम के रूप में जीत हमारे लिए बहुत-बहुत खास होगी। यह अद्भुत होगा। मुझे यकीन है कि आप लोगों के लिए भी। पांचवें दिन का खेल रोमांचक होने वाला है। मेरा मतलब है, खासकर चौथे दिन के आखिरी 15-20 मिनट काफी दिलचस्प थे। मैं कहूंगा कि दोनों ड्रेसिंग रूम में आक्रामकता हमेशा हमारे अंदर बनी रहती है। बस एक घटना (क्राउली-गिल विवाद) और सब आक्रामक हो चुके हैं। चौथे दिन भी मैदान पर आक्रामकता दिखाई पड़ी।'
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
सुंदर ने कहा, 'यह निश्चित रूप से ऊर्जा का संचार करता है। मेरा मतलब है कि यह एक खेल है और हर कोई अपने-अपने तरीके से काफी आक्रामक और काफी तीव्र होता है। मेरा मतलब है, खेल चाहे कोई भी हो, अगर आप एक एथलीट हैं, तो यह एक सामान्य कारक है।' भारत की दूसरी पारी में यशस्वी खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें आर्चर ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। वहीं, करुण ने राहुल के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। करुण 14 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल छह रन बना सके। दोनों को ब्राइडन कार्स ने एल्बीडब्ल्यू किया। आकाश दीप एक रन बनाकर स्टोक्स का शिकार बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।