{"_id":"688731a394c41aa0ae01316e","slug":"ind-vs-eng-those-who-doubt-shubman-don-t-understand-cricket-coach-gambhir-lashed-out-at-critics-of-captain-2025-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'शुभमन पर संदेह करने वालों को क्रिकेट की समझ नहीं', कोच गंभीर ने कप्तान गिल के आलोचकों को लताड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'शुभमन पर संदेह करने वालों को क्रिकेट की समझ नहीं', कोच गंभीर ने कप्तान गिल के आलोचकों को लताड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:45 PM IST
सार
गंभीर ने कहा, 'ये ऐसे लोग हैं जो इस ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं और देश के लिए लड़ना चाहते हैं और वे आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
1 of 6
गंभीर-गिल
- फोटो : BCCI-X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के संघर्षपूर्ण ड्रॉ के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल के आलोचकों को लताड़ लगाते हुए कहा कि भारतीय टीम स्वदेश के आम आदमी के लिए खेलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी देश के लिए लड़ना चाहते हैं और वह ऐसा करते रहेंगे। कोच ने कहा कि जो लोग गिल पर सवाल खड़ रहे हैं, उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है। गंभीर चाहते हैं कि टीम इंडिया के खिलाड़ी अतीत के नक्शेकदम पर चलने के बजाय अपना इतिहास खुद बनाएं। उन्होंने कहा कि मैनचेस्टर टेस्ट में यादगार वापसी के बाद, खिलाड़ी इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 6
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट
- फोटो : PTI
गंभीर ने रविवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के जुझारू जज्बे को सलाम करते हुए कहा, 'भारतीय खिलाड़ी अपने देश के आम आदमी के लिए जूझना चाहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस टेस्ट मैच में कई लोगों ने हमारी हार सुनिश्चित मान ली थी, लेकिन हमने शानदार वापसी की। यही इस टीम की नींव है। ये ऐसे लोग हैं जो इस ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं और देश के लिए लड़ना चाहते हैं और वे आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट
- फोटो : PTI
कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच 188 रन की साझेदारी ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में बनाए रखा। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने 203 रन की अटूट साझेदारी करके मैच को ड्रॉ कराकर सीरीज को जीवंत बनाए रखा। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने चौथे दिन के बाद खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और 2009 में नेपियर में खेली गई अपनी मैच बचाने वाली 137 रन की पारी का जिक्र किया? इसके जवाब में कोच ने कहा, 'पहली बात तो यह है कि मुझे अपनी कोई भी पारी याद नहीं है, वह इतिहास बन चुकी है। मुझे लगता है कि उन्हें अपना इतिहास खुद बनाना चाहिए। सच कहूं तो इस टीम में कोई भी किसी का अनुसरण नहीं करेगा और न ही करना चाहेगा। उन्हें अपना इतिहास खुद लिखना होगा।'
4 of 6
शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
गंभीर का यह भी मानना है कि भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पहले दौरे में गिल की आलोचना बेबुनियाद है। गिल ने अब तक सीरीज में चार शतक बनाए हैं। गंभीर ने कहा, 'शुभमन गिल की प्रतिभा पर कभी कोई संदेह नहीं था। अगर किसी को संदेह था तो लगता है कि उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है। कुछ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांव जमाने में समय लगता है। इस दौरे पर उन्होंने जो किया है, उससे कोई भी हैरान नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 6
शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : BCCI/PTI
उन्होंने कहा, 'अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होता तब भी हमें उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा होता। मायने यह रखता है कि वह अपनी उम्मीदों और क्षमता पर खरे उतर रहे हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो कप्तानी का तथाकथित दबाव उन पर असर नहीं डालता। वह कप्तान के रूप में नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं।' गंभीर का मानना है कि हार के कगार से वापसी करके मैच को ड्रॉ करने से भारत को 31 जुलाई से लंदन में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल गई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X