फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: 'हम तो बस सपना देख सकते थे', भारत पर ऐतिहासिक जीत के बाद लाथम की जुबां पर आई दिल की बात

Sun, 03 Nov 2024 07:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Nov 2024 07:32 PM IST
सार

टॉम लाथम पहली बार टीम की कमान संभाल रहे थे और केन विलियम्सन मौजूद नहीं थे। इस सबके बावजूद न्यूजीलैंड ने कोई कसर नहीं छोड़ी और मुकाबला जीत लिया। लाथम ने कहा, यह निश्चित रूप से न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक शानदार पल है।

विज्ञापन
ind vs nz 3rd test: tom latham on whitewashing india by 3-0 in test series know what he said
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। रविवार को लगातार तीसरे टेस्ट में भी कीवियों ने मेजबानों को हराकर 0-3 से सीरीज अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड की ऐताहिसक जीत पर कप्तान टॉम लाथम ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि तीन हफ्ते पहले हम भारत में सिर्फ सपना ही देख सकते थे।
ind vs nz 3rd test: tom latham on whitewashing india by 3-0 in test series know what he said
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
बंगलूरू में पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हराने के बाद न्यूजीलैंड ने पुणे और मुंबई में स्पिन के अनुकूल पिचों पर क्रमश: 113 रन और 25 रन से जीत दर्ज की। लाथम ने कहा, यह एक बड़ी उपलब्धि है। पहले टेस्ट के बाद यह निश्चित रूप से काफी विशेष जीत थी। फिर सीरीज जीतना तो और भी खास है। हमने यहां जितना संभव हो सके उतना अनुकूल होने की कोशिश की और मैं 3-0 से श्रृंखला जीतने को कभी नहीं भूलूंगा।
ind vs nz 3rd test: tom latham on whitewashing india by 3-0 in test series know what he said
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
कप्तान ने बताया कि वह स्वदेश लौटने के बाद जीत का जश्न मनाएंगे। उन्होंने आगे कहा- हम निश्चित रूप से आज रात मिलकर इस जीत का जश्न मनायेंगे और यह जश्न स्वदेश लौटने के बाद अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। यह निश्चित रूप से एक अद्भुत सीरीज रही है जिसका हिस्सा बनना शानदार है। जब हम घर लौटेंगे तो यह जीत और भी ज्यादा महत्वपूर्ण लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs nz 3rd test: tom latham on whitewashing india by 3-0 in test series know what he said
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
यह सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। उन्होंने न सिर्फ पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती, बल्कि टीम को क्लीन स्वीप भी किया। टॉम लाथम पहली बार टीम की कमान संभाल रहे थे और केन विलियम्सन मौजूद नहीं थे। इस सबके बावजूद न्यूजीलैंड ने कोई कसर नहीं छोड़ी और मुकाबला जीत लिया। लाथम ने कहा, यह निश्चित रूप से न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक शानदार पल है। शायद न्यूजीलैंड क्रिकेट की श्रृंखला में सबसे बड़ी जीत में से एक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed