फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs OMN Video: जब मैच के बीच में 'सुपरमैन' बने हार्दिक पांड्या, लपका शानदार कैच; बीसीसीआई ने भी सराहा

Sat, 20 Sep 2025 05:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 20 Sep 2025 05:58 PM IST
सार

ओमान के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया। आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी से उलटफेर का अंदेशा लगने लगा था। हालांकि, पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर कलीम का बाउंड्री लाइन पर कैच लपककर हार्दिक पांड्या ने भारत की वापसी कराई।

विज्ञापन
IND vs OMN Video: Hardik Pandya became Superman mid-match took a brilliant catch BCCI also praised him
हार्दिक पांड्या बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच - फोटो : BCCI- videograb
भारत ने शुक्रवार को ओमान पर 21 रन से जीत के साथ अपना विजयी अभियान जारी रखा। अब उसका सामना रविवार को सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान से होगा। ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में भारत की जीत में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका, जिससे आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा के बीच हुई 93 रनों की साझेदारी टूट गई और भारत ने एक बार फिर मैच में वापसी कर ली।
IND vs OMN Video: Hardik Pandya became Superman mid-match took a brilliant catch BCCI also praised him
हार्दिक पांड्या बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच - फोटो : BCCI- videograb
हार्दिक ने लपका शानदार कैच
ओमान के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया। आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी से उलटफेर का अंदेशा लगने लगा था। हालांकि, पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर कलीम का बाउंड्री लाइन पर कैच लपककर हार्दिक पांड्या ने भारत की वापसी कराई।
IND vs OMN Video: Hardik Pandya became Superman mid-match took a brilliant catch BCCI also praised him
भारत बनाम ओमान - फोटो : PTI
कलीम 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे
हर्षित राणा की फुल लेंथ गेंद पर कलीम ने शानदार फ्लिक शॉट खेला। लेकिन गेंद सीधे फाइन लेग पर खड़े हार्दिक पांड्या की दिशा में गई। पांड्या तेजी से दाईं ओर दौड़े और हवा में डाइव लगाकर अद्भुत कैच पकड़ लिया। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने गेंद को पकड़ने के बाद अपना संतुलन बखूबी बनाए रखा, जबकि वे सीमा रेखा के बिल्कुल करीब थे। कलीम 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 38 गेंदों में अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं, हम्माद ने भी 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 51 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs OMN Video: Hardik Pandya became Superman mid-match took a brilliant catch BCCI also praised him
हार्दिक पांड्या बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच - फोटो : BCCI- videograb
इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच बने हार्दिक
हार्दिक को उनके शानदार प्रयास के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड ट्रेनिंग असिस्टेंट दयानंद गरानी ने दिया। हार्दिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि आज हमारा खेल बहुत अच्छा रहा। एक टीम के तौर पर, हमारी कड़ी परीक्षा हुई, माहौल गर्म था फिर भी सभी ने अपनी भूमिका निभाई। 21 तारीख (भारत बनाम पाकिस्तान मैच की तारीख का जिक्र करते हुए) भी एक आम मैच है। चलिए मैच शुरू होने पर ही खेलते हैं, उससे पहले नहीं। शुभकामनाएं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed