फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: मैच देखने पहुंचे ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, घंटी बजाकर किया मैच का शुभारंभ, सौरभ गांगुली से की मुलाकात

Sun, 12 Jun 2022 07:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

इस मैच का पहला टिकट ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खरीदा था। ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज लोचन और सचिव संजय बहेरा ने नवीन पटनायक के घर पहुंचकर उन्हें मैच का पहला टिकट दिया था।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20i Odisha CM Naveen Patnaik arrived to watch India VS South Africa match started match by ringing bell met Saurabh Ganguly
सौरव गांगुली और नवीन पटनायक - फोटो : ट्विटर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में अफ्रीकी टीम के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुकाबले को देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी पहुंचे। उन्होंने घंटी बजाकर मैच का शुभारंभ किया। मैच से पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उनसे मुलाकात की।
IND vs SA 2nd T20i Odisha CM Naveen Patnaik arrived to watch India VS South Africa match started match by ringing bell met Saurabh Ganguly
नवीन पटनायक और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
इस मैच का पहला टिकट ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खरीदा था। ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज लोचन और सचिव संजय बहेरा ने नवीन पटनायक के घर पहुंचकर उन्हें मैच का पहला टिकट दिया था।
IND vs SA 2nd T20i Odisha CM Naveen Patnaik arrived to watch India VS South Africa match started match by ringing bell met Saurabh Ganguly
आईपीएल फाइनल के दौरान पत्नी के साथ अमित शाह - फोटो : ट्विटर
आईपीएल 2022 के फाइनल मैच में गृहमंत्री अमित शाह अपनी पत्नी के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। इसके बाद पटनायक भी शाह की तरह मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। पटनायक ने इस दौरान मैच से जुड़ी कई चीजों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20i Odisha CM Naveen Patnaik arrived to watch India VS South Africa match started match by ringing bell met Saurabh Ganguly
नवीन पटनायक और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
मैच से पूर्व पटनायक ने सौरव गांगुली से बातचीत की। गांगुली उनसे मिलने भुवनेश्वर गए थे। इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री पटनायक ने गांगुली को भारतीय हॉकी टीम की जर्सी भेंट में दी।
विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20i Odisha CM Naveen Patnaik arrived to watch India VS South Africa match started match by ringing bell met Saurabh Ganguly
नवीन पटनायक से मिले सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में एक भी बदलाव नहीं किया। वहीं, अफ्रीकी टीम ने दो बदलाव किए। चोटिल होने के कारण क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स को बाहर होना पड़ा। हेनरिच क्लासेन और रीजा हैंड्रिक्स को टीम में शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed