Life Element On Ryugu Asteroid: बीते दशकों में विज्ञान ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां पर जीवन हो। वैज्ञानिकों ने अब एक एस्टेरॉयड पर ऐसे तत्व को खोजा है जो बेहद चौंकाने वाला है। अंतरिक्ष में एक बर्फीली और बंजर चट्टान लगातार घूम रही है जिसका कोई लक्ष्य नहीं है। वैज्ञानिकों को इस चट्टान में जीवन के तत्व मिले हैं। जापान के हायाबुसा-2 स्पेसक्राफ्ट ने रयुगु नाम के एस्टेरॉयड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Ryugu Asteroid: इस एस्टेरॉयड पर मौजूद है जीवन? वैज्ञानिकों को मिली चौंकाने वाली चीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञों की तरफ से बताया गया है कि सौर मंडल की सबसे प्राचीन सामग्री है जिनका उन्होंने अध्ययन किया है। माना जाता है कि रयुगु एक विशालकाय एस्टेरॉयड का कार्बन-समृद्ध टुकड़ा था जिसका निर्माण धूल और गैस से हुआ हो सकता है। हो सकता है कि यह सौर मंडल की शुरुआत के दौरान बना हो। टीम ने नूमनों के 20 से ज्यादा प्रकार की अमीनो एसिड को पहचाना है।
प्रोटीन के शुरुआती बिंदु अमीनो एसिड हैं जिसको जीवित जीव डीएनए कोड के आधार पर पैदा करते हैं। टीम के मुखिया जापान के क्यूशू यूनिवर्सिटी के हिरोशी नारोका हैं। उन्होंने कहा कि सैंपल्स में अलग-अलग तरह के प्रीबायोटिक ऑर्गेनिक कंपाउंड को खोजा गया।
इनमें प्रोटीनोजेनिक अमीनो एसिड, पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन और विभिन्न नाइट्रोजन यौगिक मिले हैं। रयुगु के नमूने अपनी तरफ सिर्फ प्रकाश के सिर्फ 2 प्रतिशत भाग को परावर्तित करते हैं।
इसके साथ ही यह असाधारण रूप से नाजुक होते हैं। धरती पर यह गिरे कार्बनयुक्त चोंड्राइट उल्कापिंडों की तुलना में इसमें 50 प्रतिशत अधिक छिद्र हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि धरती पर मिलने किसी भी उल्कापिंड में ऐसी उच्च-सूक्ष्मता सामग्री नहीं मिली है।