Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
World Most Richest Village Where Everyone Has Crore Rupees in Their Banks Know More News in Hindi
{"_id":"62a5d0c8d231d64ccc3b48b1","slug":"world-most-richest-village-where-everyone-has-crore-rupees-in-their-banks-know-more-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World's Richest Village: ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर शख्स के बैंक खाते में है एक करोड़ रुपये!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
World's Richest Village: ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर शख्स के बैंक खाते में है एक करोड़ रुपये!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
World's Richest Village: दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहे हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। दुनिया में एक ऐसा गांव है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गांव का नाम सुनते ही गांव की कच्ची सड़कें, कच्चे मकान और खेतों की तस्वीरें हमें नजर आने लगती है। लेकिन अब गांवों की हालत काफी सुधर गई है और बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन दुनिया में एक गांव है जहां पर लोग लाखों में कमाई करते हैं और उनके पास आलीशान मकान है। इस गांव ने बड़े-बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। माना जाता है कि दुनिया का सबसे अमीर गांव है।
यह गांव चीन के जियांगसू राज्य में स्थित है जिसका नाम वाक्शी है। इस गांव को चीन का सबसे अमीर गांव कहा जाता था। बताया जाता है कि इस गांव के रहने वालों की लाइफस्टाइल ने शहरों में रहने वाले बड़े-बड़े रईसों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में...
2 of 5
ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव
- फोटो : iStock
चीन के इस गांव में आपको किसी भी देश की राजधानी की तरह सुविधाएं मिल सकती हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस गांव की सुविधाओं को देखकर लोग सुपर विलेज भी कहते हैं। इस गांव में स्काईस्कैपर है जो 72 मंजिला हैं। इसके साथ ही यहां पर हेलीकॉप्टर टेक्सिस, थीम पार्क और लग्जरी विला भी हैं।
3 of 5
ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के 2,000 निवासियों में से हर शख्स के पास 1 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा है। यहां पर हर कोई एक विला में रहता है और सभी के पास लक्जरी कारें शामिल हैं। इस गांव में करीब दो हजार लोग रहते हैं। यहां पर लोग लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव
- फोटो : Pixabay
चीन के वाक्शी गांव में स्टील और शिपिंग जैसी प्रमुख कंपनियां हैं, गांव को ज्यादातर घर एक जैसे बने हैं। ये आलीशन घर देखने में किसी होटल से कम नहीं लगते हैं। इस गांव की सड़कें लोगों को आकर्षित करती हैं। पहले यह गांव कभी गरीब था। कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को इस गांव को इस कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने का श्रेय जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव
- फोटो : Pixabay
चीन का वाक्शी गांव एक कृषि प्रधान देश हैं, लेकिन किसानों के एक आइडिया ने इसे दुनिया के अमीर गांवों में शामिल करा दिया। मीडिया रिपोर्ट में इस गावों को 60 के दशक में बसाया गया था। यहां पर सभी लोग सामूहिक खेती करने लगे। गांव में लौह और इस्पात उद्योग भी लगाए गए। 21वीं सदी की शुरुआत तक यहां 100 से अधिक कंपनियां हो गईं। इनमें लोहा, इस्पात और तंबाकू के कारोबार से संबंधित कंपनियां थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।