फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन तीन खिलाड़ियों को मिलेगा आखिरी मौका, नहीं चले तो टीम इंडिया से हो सकते हैं बाहर

Sat, 04 Jun 2022 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Jun 2022 02:43 PM IST
सार

फैन्स को लगता है कि सैमसन, राहुल त्रिपाठी और मोहसिन खान जैसे खिलाड़ियों को टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए था। हालांकि, उनके लिए अभी सबकुछ समाप्त नहीं हुआ है। इनके पास टीम में अब भी जगह बनाने का मौका है। जानें कैसे...

विज्ञापन
IND vs SA T20 Series 2022: Three players with last chance to get into T20 World Cup Indian squad|Team India
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज - फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौ जून से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। केएल राहुल इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, विकेटकीपर ऋषभ पंत उपकप्तानी करते दिखेंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। 


हाल ही में हुए आईपीएल 2022 में कई घरेलू क्रिकेटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन से कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में आने के लिए चुनौती पेश कर दी है। संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता। हालांकि, इन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। 
 
IND vs SA T20 Series 2022: Three players with last chance to get into T20 World Cup Indian squad|Team India
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
उनकी जगह टीम में चुने गए कुछ खिलाड़ियों के चयन पर सवाल भी खड़े हुए हैं। यह खिलाड़ी आईपीएल में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फैन्स को लगता है कि सैमसन, राहुल और मोहसिन खान जैसे खिलाड़ियों को टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए था। हालांकि, उनके लिए अभी सबकुछ समाप्त नहीं हुआ है। आगामी टी-20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को कई टी-20 मैच खेलने हैं। इसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से हो रही है।

इस सीरीज में चुने गए कुछ खिलाड़ियों के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर सैमसन, मोहसिन जैसे खिलाड़ी टीम में जगह बना सकते हैं। हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो फिलहाल चयनकर्ताओं के रडार पर हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर यह खिलाड़ी टीम में अपना स्थान गंवा भी सकते हैं।  
IND vs SA T20 Series 2022: Three players with last chance to get into T20 World Cup Indian squad|Team India
वेंकटेश अय्यर (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया
3. वेंकटेश अय्यर: वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2021 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में 10 मैचों में 370 रन जड़ दिए थे और अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में पहुंचा दिया था। इसके अलावा वेंकटेश ने गेंद से भी खासा प्रभावित किया था। ऐसे में केकेआर ने शुभमन गिल की जगह वेंकटेश अय्यर को रिटेन किया था।

आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन का इनाम वेंकटेश को मिला और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुने गए। वेंकटेश को हार्दिक की जगह स्क्वॉड में लाया गया था और अब तक उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। भारत के लिए वेंकटेश ने नौ मैचों में 133 रन बनाए हैं और पांच विकेट भी झटके हैं।

हालांकि, आईपीएल 2022 में वेंकटेश का फॉर्म चिंताजनक रहा और उन्होंने 12 मैचों में 16.55 की औसत से सिर्फ 182 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 11.5 की इकोनॉमी से रन लुटाए। अब हार्दिक पांड्या की भारतीय टीम में वापसी हो चुकी है और जिस तरह के फॉर्म में हार्दिक हैं, ऐसे में दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अच्छा प्रदर्शन ही वेंकटेश को वर्ल्ड कप का टिकट दिलाने की आखिरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA T20 Series 2022: Three players with last chance to get into T20 World Cup Indian squad|Team India
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
2. ईशान किशन: बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भारत के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें जब भी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला है, उन्होंने रन बनाए हैं। ईशान ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 10 मैचों में 289 रन बनाए हैं। इस 23 साल के बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2022 एक सुनहरा अवसर था।

ईशान शीर्ष क्रम में कम से कम 14 मैच खेलते और टी 20 विश्व कप में बतौर ओपनर अपना दावा मजबूत करते। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 120.11 के स्ट्राइक रेट से 418 रन तो बनाए, लेकिन ये रन कमजोर टीमों के खिलाफ आए। जरूरत के समय वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। ईशान स्विंग बॉलिंग के खिलाफ बेहद ही कमजोर दिखे, जो कि किसी ओपनर के लिए सही नहीं है।

रोहित शर्मा की वापसी के बाद उनके जोड़ीदार के तौर पर कई विकल्प मौजूद हैं। केएल राहुल के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ अपना दावा मजबूत कर चुके हैं। वहीं, विराट कोहली ने पिछले साल ही टी-20 में ओपनिंग की इच्छा जताई थी। ऐसे में ईशान किशन को टी-20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खूब रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
IND vs SA T20 Series 2022: Three players with last chance to get into T20 World Cup Indian squad|Team India
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
1. श्रेयस अय्यर: इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम काफी लोगों को हैरान कर सकता है। श्रेयस अय्यर का है। 27 वर्षीय श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ पिछले घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने सीरीज के तीनों मैचों में अर्धशतक जमाया था। वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अपने शॉट्स पर पूर्ण नियंत्रण में दिखे थे और उनका टी-20 विश्व कप में टीम में चुना जाना लगभग निश्चित माना जा रहा था।

आईपीएल 2022 में श्रेयस को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कप्तान बनाया और वह इस सीजन कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे। श्रेयस ने 401 रन बनाए, लेकिन शॉर्ट-पिच गेंदबाजी के खिलाफ वह असहज दिखे। ऑस्ट्रेलिया में उछाल एक बहुत बड़ा फैक्टर होगा। कई पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि श्रेयस टी-20 विश्व कप में उतने प्रभावी नहीं होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उनका सामना कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे जैसे तूफानी गेंदबाजों से होगा।

रबाडा और नॉर्त्जे के खिलाफ श्रेयस को शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करना पड़ेगा और यही उनकी असली परीक्षा होगी। अगर श्रेयस इन तेज गेंदबाजों पर हावी होने का रास्ता खोज लेते हैं तो वह सेलेक्टर्स के मन में अपने लिए भरोसा जगा सकते हैं। ऐसा हुआ तो वह टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के बैकअप के तौर पर टीम में चुने जा सकते हैं। अगर वह फेल हुए तो उन्हें आगे मौका नहीं दिया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed