फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज 12 साल की उम्र में खो चुके थे पिता, अब पहला शतक जड़कर भावुक हुए हनुमा विहारी

Sun, 01 Sep 2019 10:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Sep 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
ind vs west indies hanuma Vihari dedicated his maiden test century to his late father
हनुमा विहारी - फोटो : social media

अपना छठा टेस्ट मैच खेल रहे हनुमा विहारी के लिए वेस्टइंडीज दौरा शानदार रहा है। 25 साल के हनुमा ने वेस्टइंडीज दौरे के अपने दूसरे ही मैच में अपना पहला टेस्ट शतक लगा दिया।

ind vs west indies hanuma Vihari dedicated his maiden test century to his late father
हनुमा विहारी - फोटो : social Media

शतक लगाने के बाद भावुक हनुमा विहारी ने अपने पिता का अपना पहला शतक समर्पित किया। बता दें कि हनुमा जब 12 साल के तभी उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब बेटे ने पिता को याद करते हुए उन्हें अपने जीवन की पहली उपलब्धि समर्पित की।

ind vs west indies hanuma Vihari dedicated his maiden test century to his late father
hanuma vihari

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हनुमा ने कहा, 'मैं बेहद खुश हूं कि अपना पहला शतक बना पाया। बेहद खुश हूं कि पहला टेस्ट शतक बना पाया। लंच तक मैं 84 रन पर था और मुझे शतक बनाने में काफी समय लगा। हालांकि मैं इससे खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs west indies hanuma Vihari dedicated his maiden test century to his late father
हनुमा विहारी

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं 12 साल का था तो मेरे पिता का देहांत हो गया था। इसलिए मैंने सोचा था कि जब अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाऊंगा तो उसे पिता को समर्पित करूंगा। आज एक भावुक दिन है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें मुझपर गर्व होगा।”

विज्ञापन
ind vs west indies hanuma Vihari dedicated his maiden test century to his late father
विहारी-इशांत - फोटो : social Media

विदेशी धरती पर अपना छठा मैच खेल रहे हनुमा पहले ही टेस्ट में ही यह कारनामा कर लेते लेकिन उस वक्त वो 93 रन पर ही आउट गए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले हनुमा ने जमैका के सबीना पार्क में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर से टीम की पारी को संभाला।

आउट होने से पहले उन्होंने 225 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 111 रनों की पारी खेली और साथ ही इशांत शर्मा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 112 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed