{"_id":"5d6b4bd18ebc3e015a221526","slug":"love-special-train-start-in-china-for-single-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में जिनकी नहीं हो रही है शादी वो इस ट्रेन में करते हैं सफर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
चीन में जिनकी नहीं हो रही है शादी वो इस ट्रेन में करते हैं सफर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में तरह-तरह की चीजें ट्रेंड में हैं और वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड चीन में शुरू किया गया है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअल, चीन में कुवारों की शादी करवाने के लिए अनूठी ट्रेन सेवा शुरू की गई है। लव स्पेशल ट्रेन का सफर 10 अगस्त को शुरू हुआ, जिसमें एक हजार से ज्यादा युवक व युवतियों ने सफर किया। देश के कुंवारे लोगों को पार्टनर की तलाश में मदद करने के लिए इस ट्रेन की सेवा शुरू की गई है। बता दें कि चीन में करीब 20 करोड़ लोग कंवारे हैं।
2 of 5
- फोटो : daily mail
चीन के चोंगकिंग नॉर्थ से कियानजियांग स्टेशन के बीच चलने वाली यह ट्रेन लोगों के बीच इतनी लोकप्रिय हो गई है कि अब इसे सप्ताह में दो बार चलाने की मांग की जा रही है। चीन में साल 1970 से लागू की गई एक बच्चे की नीति के वजह से देश में लिंगानुपात काफी बिगड़ गया है। इसके कारण लोगों को शादी तक में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि साल 2016 में एक बच्चे वाली नीति को खत्म कर दिया गया था। बता दें कि इस ट्रेन में यात्रियों की शादी की सफलता का औसत करीब दस फिसदी है।
3 of 5
- फोटो : daily mail
पिछले साल यानी कि साल 2018 में एक हजार में से केवल 7.2 प्रतिशत लोगों को शादी करने का मौका मिला। इन आंकड़ों के कारण चीन में शादी की दर पिछले एक दशक में सबसे कम रही। एशिया वन मीडिया के अनुसार इस ट्रेन में सफर करने वाले हुआंग सॉन्ग ने कहा कि इस तरह का प्रयास जीवन साथी ढूंढने के नजरिए से काफी रचनात्मक है। यह लोगों को सफर तो कराती ही है, लेकिन इसके जरिए हमसफर भी आसानी से मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : daily mail
इस ट्रेन में यात्रा करने वाले दूसरे यात्री यांग हुआन ने बताया कि आप भले ही अपने लिए सही जोड़ीदार ना खोज पाएं, लेकिन आपको अच्छे दोस्त जरूर मिल जाते हैं। ट्रेन में एक हजार लोगों के साथ खाने का आनंद लेना, प्राचीन पानी के शहर झुओ में रुकने का भी मौका मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : daily mail
लव ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की शादी की सफलता का औसत करीब 10% है। यानी एक सफर में एक हजार यात्री सफर करते हैं, तो 100 लोग शादी के बंधन में बंधने को मान जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।