{"_id":"5d6a940e8ebc3e93dd48d75d","slug":"most-dangerous-dogs-breed-in-the-world-including-pitt-bulls-and-german-shepherd","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच सबसे खूंखार और खतरनाक कुत्ते, जिनके चंगुल में फंसे तो निकल पाना है मुश्किल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के पांच सबसे खूंखार और खतरनाक कुत्ते, जिनके चंगुल में फंसे तो निकल पाना है मुश्किल
कहते हैं कुत्ते इंसान के सबसे बेहतर दोस्त और वफादार साथी होते हैं। ये मिलनसार और समझदार तो होते ही हैं, लेकिन कुत्तों की कई ऐसी प्रजातियां भी हैं, जो बेहद ही खतरनाक होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही खूंखार और खतरनाक कुत्तों की प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
प्रेसा कैनारियो डॉग
- फोटो : Social media
ये है प्रेसा कैनारियो, जो मुख्य रूप से अफ्रीका के कैनरी आइलैंड पर पाये जाते हैं। इनका वजन 60 किलो के आसपास होता है। इस प्रजाति के कुत्तों को 18वीं सदी में युद्ध के दौरान शिकार और हमलों के लिए ट्रेनिंग दी जाती थी। ये जानलेवा होते हैं। ये इतने खौफनाक और शक्तिशाली होते हैं कि इनके चंगुल से निकलना लगभग नामुमकिन होता है।
3 of 6
जर्मन शेफर्ड कुत्ता
- फोटो : Social media
ये है जर्मन शेफर्ड। इनका वजन ज्यादा नहीं होता, लेकिन ये अपने आत्मविश्वास और निडरता के लिए दुनियाभर में विख्यात हैं। इनके लिए लगातार शारीरिक गतिविधियां आवश्यक हैं, ताकि ये आक्रामक न हों। गुस्सा आने पर ये किसी का भी हाल बुरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोट्टवीलर्स डॉग
- फोटो : Social media
इस कुत्ते की प्रजाति का नाम है रोट्टवीलर्स, जो जर्मनी में पायी जाती है। ये दुनिया की सबसे मशहूर प्रजातियों में से एक है। ये बेहद ताकतवर होते हैं, खासतौर पर इनके जबड़े। इनका प्रयोग रक्षा के लिए किया जाता है। अमूमन इन्हें अजनबी लोग और दूसरे कुत्ते बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। अगर इन्हें लगता है कि ये या फिर इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खूंखार हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चौ चौ कुत्ता
- फोटो : Social media
ये है चौ-चौ, जो चीन में पाया जाता है। चौ-चौ दिखने में बेहद प्यारे और शालीन लगते हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी होते हैं। इसकी मर्जी के बिना कोई भी इनके आस-पास भी नहीं घुम सकता। यह सबसे आक्रामक कुत्तों में से एक हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।